कासगंज: किशोरी का शव बाजरे के खेत में मिला, पांच दिन से लापता थी वो

कासगंज। उत्तर प्रदेश के काजगंज जिले में पिछले पांच दिनों से लापता एक युवती का शव बाजरे के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे मजदूरों को जब बदबू आई तो उन्होंने आसपास निगाह दौड़ाई। इसके बाद खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

body of girl found missing in Kasganj district for five days

मामले की सूचना पाकर कासगंज एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है। फिलहाल मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामला कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों का कहना है कि बीते 9 अक्टूबर की दोपहर किशोरी जंगल मे शौच के लिए गई थी। युवती के घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार शाम खेत मे काम कर रहे मजदूरों को दुर्गंध आई तो उन्होंने पड़ोस के बाजरे के खेत में जाकर देखा। वहां एक युवती का शव पड़ा हुआ था। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी कई दिन पहले मर चुकी थी। इसके बाद सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घटना की जानकारी के बाद एसपी कासगंज मनोज कुमार सोनकर, एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, एसडीएम शिवकुमार सिंह, सीओ गवेन्द्रपाल गौतम और इंस्पेक्टर वीरेंद्र इन्दौलिया ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता ने गांव के ही पिंटू, धर्मेंद्र, प्रेम सिंह और निर्मल के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+