कासगंज में हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार के पेड़ में टकराने से 4 की मौके पर मौत और 2 अलीगढ रेफर
कोहरे के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई। अभी मिली ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 व्यक्ति घायल हुए हैं

उत्तर प्रदेश के कासगंज ज़िले से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है जिसमे कोहरे के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई। अभी मिली ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनको तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु भिजवा दिया गया है।

Recommended Video

कोहरे के चलते हुआ हादसा, 4 की मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 7 बजे के आसपास कासगंज ज़िले के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव महावर पर एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग दिल्ली से वापस आ रहे थे और ये सभी थाना सहावर के ग्राम सेवनपुर के निवासी थे। यह कुल 6 व्यक्ति एक लाल कलर की स्विफ्ट कार में सवार थे जो की कोहरे के चलते अनियंत्रित हो गई और पेड़ में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के तो परखच्चे उड़ गए। वहीँ इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फ़िलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ रेफेर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद है अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।












Click it and Unblock the Notifications