VIDEO वायरल कर पीड़ित युवती ने कानपुर पुलिस पर लगाए आरोप

कानपुर। कानपुर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल, कानपुर पुलिस पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए है और ट्विटर पर यूपी पुलिस को टैग करते हुए आलाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि वो अपने साथ हुई अभद्रता व छेड़खानी की शिकायत लेकर रायपुरवा थाने गई और पुलिस से मदद मांगी। लेकिन पुलिस ने उलटा उसके साथ ही बदसलूकी की और उसे घंटों थाने में बिठाए रखा।

समझौता लिखवाने का वीडियो किया वायरल

समझौता लिखवाने का वीडियो किया वायरल

मामला कानपुर के रायपुरवा थाना के एक इलाके का है। छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने पहुंची युवती का आरोप है कि उससे वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने ही अभद्रता की। इसके साथ ही कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने युवती पर ही तंज कसना शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवती ने को थाने में समझौता लिखवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। युवती का आरोप है कि मकान मालिक से उसका विवाद चल रहा है। इसी विवाद के दौरान मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की जब वह शिकायत को लेकर रायपुरवा थाने पहुंची तो पुलिस ने उसी को कटघरे में खड़ा कर दिया।

Recommended Video

    VIDEO वायरल कर पीड़ित युवती ने कानपुर पुलिस पर लगाए आरोप
    'ज्यादा पढ़ लिख गई हो, इतना एडवांस कौन बना दिया है'

    'ज्यादा पढ़ लिख गई हो, इतना एडवांस कौन बना दिया है'

    युवती का आरोप है कि एक पुलिस कर्मी ने उसे धमकाते हुए कहा कि 'ज्यादा पढ़ लिख गई हो, इतना एडवांस कौन बना दिया है....तुम्हारे पापा ने....।" युवती ने इस बात की शिकायत ट्विटर पर करते हुए यूपी पुलिस को टैग किया है। इसके साथ ही युवती ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस उसके पिता से जबरन समझौता लिखवा रही है।

    जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई: IG

    जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई: IG

    हालांकि इस मामले में रायपुरवा इंस्पेक्टर का कहना है कि मकान मालिक व किराएदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। उसी के अंतर्गत युवती ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगा है। इस मामले में आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी हैय़ पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता के आरोपों की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+