होटल में महिला के साथ इश्क लड़ा रहे थे इंस्पेक्टर साहब, 150 Km दूर से अचानक पहुंच गई पत्नी

कानपुर, 9 नवंबर: कानपुर के एक होटल में महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहे पुलिस इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने इंस्पेक्टर पति और उसकी महिला मित्र की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होटल से सड़क तक आ गई। इस वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय को सौंप दी है।

होटल के कमरे में महिला के साथ पकड़े गए इंस्पेक्टर

होटल के कमरे में महिला के साथ पकड़े गए इंस्पेक्टर

कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर को महिला शक्ति संगम के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वह होटल के कमरे में महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। होटल के कमरे में इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा। इस दौरान दरोगा ने भी पत्नी पर हाथ छोड़ा। तीनों की मारपीट होटल से सड़क तक आ गई।

150 किलोमीटर दूर आ धमकी पत्नी

150 किलोमीटर दूर आ धमकी पत्नी

दरअसल, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सोमवार को किसी महिला मित्र के साथ इश्क लड़ा रहे थे। उसी वक्त फर्रुखाबाद से उनकी पत्नी होटल पहुंच गई और इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी में जमकर लात-घूंसे चले। पत्नी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी।

कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जांच शुरू

कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जांच शुरू

इस मामले में होटल मैनेजर का कहना है कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार होटल में आते थे और हाथ-मुंह धोकर चले जाते थे। वहीं, थाने के अन्य पुलिस कर्मियों ने कहा कि अरुण कुमार के साथ दूसरी महिला के चक्कर में मारपीट हो चुकी है, जिसमें उनके हाथ पर प्लास्टर तक चढ़ गया था। फिलहाल, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना इंचार्ज से तुरंत रिपोर्ट मांगी। इसके बाद इंस्पेक्टर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। कानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+