Viral Reel: 'लड़की को गोद में उठाकर बाइक की टंकी पर...', गंगा बैराज पर बनाया वीडियो, अब पुलिस कर रही तलाश
Viral Reel: विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और रील बनाने का क्रेज युवाओं पर इस हद तक हावी हो गया है कि उन्हें अपनी और दूसरों की जान की भी परवाह नहीं है। पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद सड़कों पर यह खतरनाक चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है। कानपुर के गंगा बैराज इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक और युवती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियों में दिखाई दे रहा है कि युवक एक युवती को अपनी गोद में उठाता है। उसके बाद वह उसे अपने बाइक के पास लेकर आता है।
बाइक के पास लाने के बाद उसे वह बाइक की टंकी पर बैठा देता है और खुद सीट पर बैठ जाता है। उसके बाद वह बाइक चलाने लगता है और युवती उसके सामने की तरफ मुंह करके उल्टी बैठी रहती है। वीडियों में पंजाबी गाने की धुन पर दोनों स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
पुरानी घटनाएं भी रहीं चर्चा में
यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी तरह थाना कल्याणपुर के बाहर एक युवती का नाचते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ था।
उस दौरान भी पुलिस ने युवती के परिवार तक पहुंचकर कार्रवाई की थी। गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रास्ते पर शूट किए गए इस वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक और युवती की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications