विकास दुबे के लिए मुखबिरी के आरोपी SI को सता रहा अब खुद के एनकांउटर का डर, पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने के आरोपी सब इंस्पेक्टर के.के. शर्मा को अब खुद के एनकाउंटर का डर सताने लगा है। के.के. शर्मा ने खुद के लिए सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा मांगी है। यह वही सब इंस्पेक्टर है, जिसके विकास से मिले होने के आरोप थे।

विकास को पुलिस ने पिछले दिनों तब मार गिराया था, जब वह कानपुर के बिकरू गांव में अपने घर पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करके भागा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केके शर्मा समेत दो पुलिसकर्मियों ने विकास जैसे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की मदद की और कहा था कि, पुलिस तुम्हें मारने आ रही है आर-पार को तैयार हो जाओ। जिसके बाद रात में ही विकास सचेत हो गया और अपनी गैंग के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

Vikas dubey Kanpur update: accused SI KK sharma moves to Supreme court for security

विकास द्वारा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या किए के बाद से ही यूपी पुलिस एवं एसटीएफ ने विकास की गैंग के 6 सदस्यों समेत विकास को एनकाउंटर में मार दिया। वहीं, केके शर्मा समेत दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर इन पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। मगर, केके शर्मा को भी अब यह डर सता रहा है कि पुलिस कहीं विकास की तरह उसका भी एनकाउंटर न कर दे। ऐसे में केके शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने खुद के एनकाउंटर में मारे जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

केके शर्मा की पत्नी विनीता सिरोही द्वारा दाखिल याचिका में विकास दुबे की मौत का हवाला देते हुए सुरक्षा मांगी गई है। साथ ही साथ इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की बात भी कही गई है। याचिका में कहा गया है कि आरोपियों की न्यायिक हत्याओं से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का रवैया कैसा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+