विकास दुबे ने फोन पर सिपाही से कहा- मुझे कसम है चाहे जिंदगी की फरारी काटने पड़े, इतना बड़ा कांड करूंगा

कानपुर। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे 10 जुलाई की सुबह पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। विकास दुबे के खात्मे के बाद अब कई और नए खुलासे हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर विकास दुबे का एक ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो विकास दुबे और चौबेपुर थाने में तैनात एक सिपाही के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे सिपाही को चेतवानी देता हुआ दिख रहा है।

Recommended Video

    विकास दुबे ने फोन पर सिपाही से कहा- मुझे कसम है चाहे जिंदगी की फरारी काटने पड़े
    विकास दुबे का ऑडियो हुआ वायरल

    विकास दुबे का ऑडियो हुआ वायरल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरल वीडियो 2 जुलाई की शाम का है। दरअसल, विकास दुबे को 2 जुलाई की रात बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा द्वारा मुकदमा दर्ज करने और दबिश की जानकारी मिली थी। जिसके बाद विकास दुबे ने एक सिपाही से बात की थी। वायरल हुए ऑडियो में विकास दुबे कह रहा है, 'ये फर्जी मुकदमा लिखवा रहा है। मुझे कसम है चाहे जिंदगी की फरारी काटने पड़े, इतना बड़ा कांड करूंगा। ये जान जाएगा कि किसी से पाला पड़ा है। पूरी जीप न मरी तो बताना। इतने खून करूंगा, ताजिंदगी का जेल काट लूंगा। आज ये विकास दुबे का शिकार हो जाएगा। जब तक मार नहीं दूंगा घर नहीं लौटूंगा। रायता फैलने वाला है।' जवाब में सिपाही की ओर से जी जी जी, देखता हूं, बताता हूं सुनाई दे रहा है।

    विकास दुबे के कई ओर वीडियो हुए वायरल

    विकास दुबे के कई ओर वीडियो हुए वायरल

    इसस पहले भी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के कई ओर वीडियो वायरल हुए हैं। सोमवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जेल से छूटकर बाहर आया तो उसके स्वागत में सैकड़ों लोग उमड़े। साथ नारे लगाये 'शेर हमारा छूट गया जेल का ताला टूट गया।' इससे पहले भी विकास दुबे का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कह रहा है कि, दंगल हॉक दिया हमने, अगर कोई लड़ने वाला हो तो बताओ...।

    10 जुलाई को एनकाउंटर में हुआ था ढेर

    10 जुलाई को एनकाउंटर में हुआ था ढेर

    कानपुर देहात के बिकरु गांव में 2 जुलाई रात बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकर विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार हो गया। मध्य प्रदेश पुलिस ने 9 जुलाई को उसे उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था और शाम को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था। 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाते वक्त पुलिस की गाड़ी पलट गई थी। जिसके बाद विकास ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान विकास की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें विकास दुबे मारा गया। विकास दुबे के अलावा उसके छह साथी भी अलग-अलग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+