विकास दुबे के निशाने पर क्यों थे शहीद CO देवेंद्र मिश्रा, सामने आई 22 साल पुरानी ये घटना

कानपुर। कानपुर में हुए 8 पुलिसकर्मियों के हत्याकांड को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। पता चला है कि मारा गया अपराधी विकास दुबे और शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा 22 साल पहले भी आमने-सामने आए थे। उस समय भी दोनों ने एक दूसरे पर फायर किया था, जो मिस हो गया था। ये घटना दिसंबर 1998 की है, जब कानपुर की कल्याणपुर पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। उस समय विकास दुबे बिकरु गांव का प्रधान था।

देवेंद्र मिश्रा पर पहले भी कर चुका था फायर

देवेंद्र मिश्रा पर पहले भी कर चुका था फायर

दरअसल, विकास दुबे और तत्कालीन इंस्पेक्टर कल्याणपुर हरिमोहन यादव में भिड़ंत हुई थी। विकास दुबे और इंस्पेक्टर के बीच मारपीट भी हुई थी। देवेंद्र मिश्रा उस समय कल्याणपुर थाने में सिपाही थे। विकास के इंस्पेक्टर से भिड़ने पर देवेंद्र ने विकास पर फायर किया था, लेकिन फायर मिस हो गया था। इसके बाद विकास ने भी देवेंद्र मिश्रा पर पलट कर फायर कर दिया, लेकिन वो फायर भी मिस हो गया था। हालांकि, इसके बाद विकास को 30 पुड़िया स्मैक और बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

Recommended Video

    Kanpur Encounter case: Vikas Dubey और CO Devendra Mishra के बीच ऐसे हुई थी दुश्मनी | वनइंडिया हिंदी
    22 साल पुरानी थी सीओ देवेंद्र मिश्रा के साथ विकास दुबे की रंजिश

    22 साल पुरानी थी सीओ देवेंद्र मिश्रा के साथ विकास दुबे की रंजिश

    बताया जाता है कि उस समय से ही विकास दुबे देवेंद्र मिश्रा से रंजिश मानता था। 22 साल बाद इतिहास ने खुद को फिर से दोहराया और दोनों आमने-सामने आ गए। इस मुठभेड़ में सीओ देवेंद्र मिश्रा शहीद हो गए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है की उज्जैन पुलिस को दिए अपने कुबूलनामे में विकास ने माना था कि देवेंद्र मिश्रा की उससे नहीं बनती थी। हालांकि, उसने कहा था कि देवेंद्र मिश्रा को उसने नहीं उसके साथियों ने मारा था। वहीं, पैर काटने की बात पर विकास ने बताया था कि देवेंद्र मिश्रा कहते थे विकास का एक पैर खराब है दूसरा भी खराब कर दूंगा। इस पर उसके साथियों ने देवेंद्र मिश्रा का पैर काटा था।

    एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

    एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

    बता दें, कानपुर शूटआउट कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की खौफनाक कहानी का शुक्रवार की सुबह उस वक्त अंत हो गया जब उसे मध्य प्रदेश से कानपुर लाया जा रहा था। रास्ते में ही यूपी एसटीएफ के काफिल की गाड़ी (जिसमें विकास दुबे मौजूद था) का एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट का फायदा उठाकर विकास दुबे भागने लगा तो कानपुर से 17 किमी पहले सचेंडी थाना क्षेत्र में एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया। शुक्रवार की सुबह मारे जाने के बाद उसका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+