कानपुरः नेपाल और दिल्ली की लड़कियों की व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी तस्वीरें फिर तय होती थी कीमत
कानपुर। बदलते तकनीक के साथ गैरकानूनी काम करने वाले भी इस तकनीक के जरिए अपने गोरखधंधे का जाल तेजी से बिछा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर में व्हाट्सएप के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लड़कियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरे राज्यों से लड़कियों को लाकर ये लोग सेक्स रैकेट चलाते थे। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को तय कीमत पर लड़कियां सौंप दी जाती थीं।
Recommended Video

कानपुर में अब दूसरे प्रदेशों की लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाये जा रहे हैं। ऐसे ही एक रैकेट को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये रैकेट व्हाट्सएप के जरिये अपने ग्राहकों को खास जगहों पर बुलाकर लड़कियां तय समय के लिए सौंप दिया जाता था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये रैकेट का खुलासा कर दिया। कानपुर पुलिस ने गुरुवार रात कल्याणपुर इलाके में एक सेक्स रैकेट का खुलासा करके तीन लड़कियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस गैंग को दिलीप शुक्ला नाम का युवक संचालित कर रहा था। एसएसपी कानपुर अनंत देव तिवारी का कहना है की इस गैंग के बारे में काफी समय से सूचना मिल रही थी। ये लोग व्हाट्सएप के जरिये अपने ग्राहकों को ख़ास स्थान पर बुलाते थे। उसके पहले व्हाट्सएप पर फोटो भेज कर लड़कियों के रेट तय कर लेते थे। ग्राहकों को समय के अनुसार लड़कियां सौंप देते थे। इसके बाद ग्राहक लड़कियों को अपने साथ लेकर चले जाते थे। पकड़ी गई लड़किया बंगाल नेपाल और दिल्ली की हैं।












Click it and Unblock the Notifications