कानपुर में zika virus के 16 नए मामले, सीएम योगी आज करेंगे दौरा

कानपुर, 10 नवंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस की संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में 16 और नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। कानपुर में अब तक जीका वायरस के 105 मरीज सामने आ चुके हैं। 16 नए मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। जीका वायरस के बढ़ते मामलों के बढ़ते जीका वायरस के मामलों के मद्देनजर हालातों का जायजा लेने के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज कानपुर के दौरे पर रहेंगे।

uttar pradesh chief minister yogi adityanath kanpur visit

जीका प्रभावित इलाकों दौरा करेंगे सीएम योगी

सीएम योगी कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑडिटोरियम में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सीएम योगी जीका वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी जीका वायरस प्रभावित इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं। यहां योगी जीका वायरस से संक्रमित मरीजों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

क्या है जीका वायरस?

बता दें, जीका एक मच्छर से फैलने वाला वायरस है जो एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के दौरान काटते हैं। ये वही मच्छर है जो डेंगू, चिकनगुनिया फैलाता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जीका वायरस का संक्रमण कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ये गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर से भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी कानपुर का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में तीन घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो में ट्रायल रन की तैयारियां देखेंगे। सभा को संबोधित करेंगे और ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 10:50 से 11:40 बजे तक जीका वायरस की रोकथाम की तैयारियों और शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+