यूपी पुलिस का नया कारनामा, 13 साल के बच्चे पर लगाया गुंडा एक्ट
कानपुर। यूपी पुलिस यूं तो अक्सर तमाम विवादों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन कानपुर में यूपी पुलिस ने नया कारनामा कर दिखाया है। यहां महज 13 साल के बच्चे पर पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

16 वर्षीय किशोरी को जबरन शादी के लिए बेचा, 4 गिरफ्तार
पड़ोसी से झड़प के मामले में बच्चे को भी किया नामजद
नवाबगंज के कलौली गांव में रहने वाले 13 साल के शशांक के खिलाफ एक हफ्ते पहले गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला उस वक्त दर्ज किया गया जब शशांक के परिवार का अपने पड़ोसी से झड़प हुई थी।
क्या है गुंडा एक्ट
गुंडा एक्ट के तहत आरोपी को तीन महीने तक हिरासत में लिया जा सकता है और जमानत के लिए काफी कड़ी शर्तो का पालन करना होता है। यही नहीं इस एक्ट में बुक किए गए आरोपी को छह महीने तक जिले से बाहर जाने की भी इजाजत नहीं होती है।
पिता ने एसपी सिटी से लगाई गुहार
यहा मामला उस वक्त सामने आया जब शशांक और पिता योगेंद्र पाल ने एसपी सिटी राजेश कृष्णा से मुलाकात की। पाल ने बताया कि नवाबगंज की पुलिस ने उनके 13 साल के बेटे पर गुंडा एक्ट लगाया है।
पुलिस ने बताया बच्चे को शातिर अपराधी
पुलिस का कहना है कि शशांक 9वीं कक्षा का छात्र है जिसकी जन्मतिथि 5 मई 2003 है। लेकिन वह एक शातिर अपराधी है जिसका पूरे इलाके में खौफ है। पुलिस का कहना है कि शशांक कई ऐेसे मामलों में लिप्त है जो रजिस्टर नहीं हुए हैं, जिसमें लोगों को घायल करना, डराना, धमकाने के मामले हैं।
बच्चे ने गिरफ्तारी के डर से स्कूल जाना छोड़ा
शशांक के पिता ने कहा कि गिरफ्तारी की डर के चलते मेरे बेटे ने स्कूल जाना छोड़ दिया है, मुझे एसडीएम के पास उसकी जमानत के लिए 11 सितंबर को अपील करनी पड़ी थी।
तीन दिन के भीतर एसएचओ से मांगा जवाब
शशांक के पिता ने एसपी सिटी से मिलकर मामले की जानकारी दी और कहा कि उनके बेटे को गलत तरह से मामले में फंसाया गया है। पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और बेटे का जन्म प्रमाण पत्र का सबूत पेश किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएचओ नरेंद्र प्रताप गौतम ने शशांक पर गुंडा एक्ट लगाया है। यह पड़ोसी केस साथ झड़प का मामूली मामला है। वहीं इस मामले की एसपी सिटी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है, जांच के बाद जो भी आरोपी है उसपर कार्रवाई की जाएगी एसएचो को इस मामले में अपना जवाब तीन दिन के भीतर दाखिल करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications