UP News: इच्छामृत्यु मांगने आया था ऑटो चालक, DM ने बना दिया गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि, हो रही खूब तारीफ
UP News: कानपुर के एक ऑटो चालक के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची तो वह अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। लेकिन डीएम ने न केवल उसकी बात सुनी, बल्कि उसे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का अवसर दिया।
दरअसल, यह पूरा मामले कानपुर के हनुमंत विहार का है। यहा के रहने वाले ऑटो चालक राकेश सोनी ने आरोप लगाया कि नौबस्ता चौराहे पर सवारी बैठाने के दौरान ई-रिक्शा चालकों से बहस हो गई। तभी वहां पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता की और अपमानित किया।

राकेश का कहना है कि इस घटना से वह काफी आहत हुआ और इससे व्यथित होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लिया। घटना के बाद राकेश अपना दर्द लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दरबार में पहुंचा।
जब उसकी बारी आई तो वह डीएम के सामने फूट-फूट कर रोने लगा और बोला, सर, मुझे इच्छामृत्यु चाहिए। नौबस्ता चौराहे पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने सबके सामने उसके साथ अभद्रता की, जिससे वह बहुत आहत है। यह सुनकर डीएम और वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
डीएम ने सुनी बात और लिया फैसला
राकेश की आपबीती सुनने के बाद डीएम ने तुरंत उसे सांत्वना दी और आत्मसम्मान लौटाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया। डीएम ने राकेश को 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया।
डीएम ने ऑटो चालक से कहा कि आपके आत्मसम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इतना ही नहीं डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए। एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक को मामले की जांच सौंपी गई है।
राकेश बोला- हमने सपने में नहीं सोचा था
डीएम द्वारा सांत्वना देने के साथ ही मुख्य अतिथि के लिए निमंत्रण मिलने के बाद राकेश ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी शिकायत पर इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा। उसने यह भी कहा कि डीएम साहब ने न केवल उसका आत्मसम्मान वापस दिया, बल्कि उसे जीने की एक नई उम्मीद भी दी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications