UP News: ई-रिक्शा समेत गहरे गड्ढे में समा गया ड्राइवर, लोगों को लगा चल रही है शूटिंग, सामने आई ये वजह

UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में सुंदरीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में एक चालक ई रिक्शा समेत गिर गया। गड्ढे में ई रिक्शा गिरने के चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग अच्छा था कि ई रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चालक को लोगों ने बाहर निकाला उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जेसीबी बुलाकर गड्ढे के अंदर से ई रिक्शा को बाहर निकलवाया गया। हादसे के दौरान वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी, ऐसे में लोगों को लगा की किसी फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है।

up-news-driver-fell-into-20-feet-deep-pit-along-with-e-rickshaw

लेकिन लोगों को जब सच्चाई पता चली तो नगर निगम को लापरवाह बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि ई रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत था। नशे में होने के चलते उसे गड्ढा दिखाई नहीं दिया और व ई रिक्शा लेकर उसमें चला गया।

यह पूरा मामला कानपुर जनपद के जाजमऊ इलाके का है। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस से जाजमऊ नई चुंगी तक नगर निगम द्वारा चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए कई जगह गड्ढे खोदे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे खोदकर नगर निगम के कर्मचारी उसे खुला छोड़ दिए हैं।

सड़क में खोदे गए गड्ढे के किनारे सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर में रामदेवी की तरफ से एक ई रिक्शा चालक रिक्शा लेकर आ रहा था। रास्ते में पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए खोदे गए गड्ढे पर उसकी निगाह नहीं गई और वह ई रिक्शा लेकर गड्ढे में चला गया।

देखें Video-

फिलहाल सूचना मिलने के बाद जाजमऊ थाने की पुलिस वहां पहुंची और जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को बैरिकेडिंग के लिए हिदायत दी गई है। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया की ई रिक्शा चालक नशे में था जिसके चलते वह वाहन समेत गड्ढे में गिर गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+