कानपुर: रोड शो के दौरान सामने आई दुष्कर्म पीड़िता की मां, प्रियंका ने गाड़ी से उतरकर लगाया गले

कानपुर: रोड शो के दौरान सामने आई दुष्कर्म पीड़िता की मां, प्रियंका ने गाड़ी से उतरकर लगाया गले

कानपुर, 17 फरवरी: कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार 16 फरवरी को कानपुर पहुंची और पार्टी प्रत्याशियों के रोड़ शो और डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। रोड शो के दौरान अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एक मां प्रियंका गांधी की गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। पीड़ित मां के हाथ में पोस्टर देखकर प्रियंका ने गाड़ी से उतरी और उन्हें गले लगाया। साथ ही, न्याय के लिए हर संभव मदद करने की बात कही।

UP Elections 2022 Priyanka Gandhi road show in Kanpur

इस दौरान प्रियंका गांधी पीड़ित मां के आंसू देख खुद भी भावुक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी रोड शो करते हुए बाबूपुरवा स्थित एनएलसी चौकी के पास पहुंची। तभी रेल बाजार में एमएससी छात्रा हत्याकांड की पीड़ित मां उनकी गाड़ी के सामने आ गई। बेटी को न्याय दिलाने और हत्यारों की फांसी की मांग का पोस्टर देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई जिसके बाद उन्होंने पीड़ित मां को अपने गले से लगाया तो वह फफक कर रोने लगी। इस दौरान करीब पांच मिनट पीडि़त मां उनके गले लगकर रोती रही।

पीड़ित परिवार ने प्रियंका गांधी को बताया कि उनकी बेटी एमएससी की छात्रा थी। बीती 29 दिसम्बर को उसके सहपाठी सोमनाथ गौतम ने अपने दो साथी सत्यम मौर्या और रावेंद्र के साथ मिलकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपितों ने बेटी की हत्या कर दी। जिसके बाद पीड़ित मां ने मामले की सीबीआई जांच व आरोपितों को फांसी दिलाने की मांग की। जिस पर उन्होंने पीड़ित मां की पूरी बात सुनने के बाद उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा मुकदमे की पैरवी करने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+