कानपुर के लोगों के लिए भारतीय रेल की दो नयी सौगात
लखनऊ। कानपुर के लोगों के लिए भारती रेल ने दो और नयी ट्रेनों की सौगात दी है। कानपुर से प्रयाग के बीच एक नयी एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा कानपुर से फतेहपुर के बीच एक नयी मेमू ट्रेन की सौगात भारतीय रेल ने दी है। इन दोनों ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
लंबी लाइनों से आजादी, अब सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा रेलवे टिकट

इस मौके पर भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी उपस्थित रहे। आपको बता दें की मौजूदा सरकार में कानपुर से चलने वाली यह पांचवी ट्रेन हैं जिनका संचालन शुरु किया गया है। कानपुर से इलाहाबाद के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस रूट पर नयी ट्रेन शुरु किये जाने का फैसला लिया गया है।
यह ट्रेन कानपुर से वाया उन्नाव होकर जाएगी। इसका समय सुबह 9.40 बजे है जोकि कानपुर सेंट्रल से छूटेगी और उन्नाव, बीघापुर, लालगंज, डलमऊ, उंचाहार, फाफामऊ होते हुए प्रयाग दोपहर 2.40 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं कानपुर से फतेहपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में बीस मिनट का समय लेगी। इस ट्रेन के चलने से दैनिक यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।












Click it and Unblock the Notifications