फौजी की शादी में पहुंची युवती ने फोटो दिखाकर खोल दी उसकी पोल, पुलिस हिरासत में दूल्हा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी करने जा रहे दूल्हे को अपना पति बताते हुए एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। युवती ने बताया कि शख्स उससे पहले ही शादी कर चुका है। इतना ही नहीं, उसने शादी की फोटो भी दिखाई। इतनें में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मामला कानपुर देहात के लालजी पुरवा गांव का है। गांव निवासी युवक श्रीनगर में सीआरपीएफ में तैनात है। उसकी पुखरायां निवासी युवती से तय हुआ था। मंगलवार को बरात जानी थी। देर शाम निकासी की रस्म चल रही थी तभी कानपुर नगर के शिवराजपुर निवासी एक युवती वहां पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताकर जमकर हंगामा काटा। युवती ने कहा कि युवक से उसकी शादी पहले ही हो चुकी है। उसने फोटो भी दिखाए।
इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वो नहीं मानी और सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती ने दूल्हे के साथ अपने फोटो व मैसेज दिखाए और विवाह होने की बात कही। इस पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। घटना के बाद बारात नहीं गई। उधर, पुलिस ने दूल्हे के परिजनों से दुल्हन के घर वालों को घटना की जानकारी दिलवाई तो उन्होंने विवाह से मना कर दिया। एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि युवती ने युवक को पति बताकर फोटो दिखाई है।
इंगेजमेंट किसी और से, शादी करने पहुंचा कोई ओर...
ऐसा ही एक मामला एटा जिले के जसरथपुर थाने के ढटिंगरा गांव से भी सामने आय़ा था। यहां मैनपुरी जिले के हरचंदपुर गांव से बारात आई थी। शादी से पहले रिंग सेरेमनी जिस लड़के से हुई थी, उसकी जगह कोई और घोड़ी चढ़कर पहुंचा। दूल्हा बदलने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। दुल्हन ने तो शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों के मुताबिक रिंग सेरिमनी की रस्म किसी और लड़के के साथ की गई थी। लेकिन घोड़ी पर आने वाला लड़का कोई और ही था।












Click it and Unblock the Notifications