कानपुर: सौतेले पिता ने 11 साल की मूक-बधिर बेटी से किया रेप, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले बाप ने 11 साल की मूक-बधिर बेटी से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची की मां को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

step father misdeeds with 11 year old daughter in kanpur

काम पर गई थी मां, पिता ने 'बेटी' से किया रेप

घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है। यहांं रहने वाले मजदूर से 9 साल पहले एक महिला ने दूसरा विवाह किया था। महिला की पहले पति से 11 साल की बेटी है, जो मूक-बधिर है। महिला के मजदूर से दो और बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करके घर का खर्चा चलाती है। वह रोज सुबह 10 बजे काम पर जाती है और दोपहर 3 बजे वापस लौटती है। महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह रोज की तरह काम पर गई थी। इस दौरान तीनों बच्चे घर पर ही थे। महिला के मुताबिक, उसका पति शराब के नशे में धुत घर पहुंचा और उसने नशे में 11 वर्षीय मूक-बधिर से रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची को इशारों-इशारों में जान से मारने की धमकी भी दी।

बच्ची ने मां से बयां की सौतले पिता की करतूत

महिला ने बताया कि जब वह काम से घर लौटी तो बच्ची को परेशान देख कारण पूछा। इसके बाद बच्ची अपने साथ हुई हैवानियत बयां की। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला की शिकायत पर बर्रा थाना पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिय है। इस मामले में सीओ गोविंद नगर वीके मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+