शशिकांत की पत्नी मनु ने खोले कई अहम राज, बोली- मेरे सामने हुई थी बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या

कानपुर। ऑडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए है। पूछताछ में मनु ने पुलिस को 2 जुलाई की रात हुए बिकरू कांड में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या से जुड़ी कई अहम बातें बताईं। मनु ने बताया कि विकास दुबे रात 12 बजे घर पर आया था और उनके हाथ में पिस्टल थी। विकास अपने साथ उसके पति शशिकांत और ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय को ले गया। साथ ही कहा कि जबतक मैं न बोलूं दरवाजा न खोलना।

बच्चों समेत कमरे में रहना, गोलियां चलेंगी

बच्चों समेत कमरे में रहना, गोलियां चलेंगी

मनु ने पुलिस को घटना का आंखों देखा हाल बयां किया। मनु ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके ससुर प्रेम प्रकाश ने बोला था बच्चों समेत कमरे में रहना, गोलियां चलेंगी। मनु ने यह भी बताया कि गोली चलने के बाद घर पर न तो पति आए और न ही ससुर। आंगन में किसी के चींखने की आवाज सुनी थी। इसके बाद दो लोग आंगन में आए थे जो कह रहे थे इसे बुरी मौत देनी है। इसके बाद आंगन में दो गोलियां चलीं।

सीओ को देखकर निकल गई थी चीख

सीओ को देखकर निकल गई थी चीख

पुलिस के मुताबिक, मनु ने बताया कि जब सीओ उसके घर में कूदकर आ गए। तब वह कमरे में बंद थी। उसके मुंह से सीओ को देखकर चीख निकली। जिसके बाद छत पर मौजूद प्रेमप्रकाश और अमर दुबे सीढ़ियों से नीचे उतर आए। मनु कमरे में बंद खिड़की से सब देख रही थी। उस दौरान अमर और प्रेमप्रकाश ने कहा था कि इस सबसे दर्दनाक मौत देनी है। उसके बाद सीओ की हत्या कर दी। मनु के मुताबिक सीओ को मारने के बाद पैर काटा गया था।

'जैसा पुलिस कहेगी, वैसा ही करूंगी'

'जैसा पुलिस कहेगी, वैसा ही करूंगी'

मनु ने कहा कि उसने शशिकांत को बचाने के लिए शुरुआत में झूठ बोला था। उसे मालूम है कि अब उसका पति जेल से कभी नहीं छूटेगा और ससुर मर चुके हैं। बच्चों के लिए वह कुछ भी कर सकती है। उसने कहा कि अब जैसा पुलिस उसे कहेगी वह वैसा ही करूंगी, ताकि आगे का जीवन शांति से बीत सके।

तीन ऑडियो हुए थे वायरल

तीन ऑडियो हुए थे वायरल

पति शशिकांत के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी मनु के तीन ऑडियो वायरल हुए थे। इस आधार पुलिस ने मनु को तीन दिन नजरबंद रखने के बाद सोमवार को पूछताछ के लिए चौबेपुर थाने में हिरासत में लिया था। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद मनु को छोड़ दिया गया है। बता दें कि शशिकांत के घर में केवल प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा ही बची हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही वृद्धा सुषमा की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+