सीएम के सामने सपा के कनपुरिया कार्यकर्ताओं का बवाल
नई दिल्ली (ब्यूरो) कनपुरियों ने कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने ही जमकर किया बवाल। ये सभी समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। मुख्यमंत्री के सामने ही अनुशासन की धज्जियां उड़ा दीं गई। मौका था आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार करने का।

जानकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हेलीपैड से जो नेता हॉल में घुसे उसमें से आधे मंच पर चढ़ गए और आधे ने दर्शक दीर्घा की वीवीआईपी सीटों पर कब्जा कर लिया। यह सब नजारा आंखों के सामने देख रहे मुख्यमंत्री से रहा नहीं गया।
होगी कार्रवाई
नाराज मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग मंच पर चढ़ने के लिए लड़ाई कर रहे थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल अखिलेश कल कानपुर आए थे। सारी स्थिति को देखकर आहत दिख रहे मुख्यमंत्री ने सपाइयों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।
उन्होंने यह भी कहा कि जब मेरा ख्याल किसी को नहीं है तो औरों का क्या करेंगे। मेरे सामने ही इस तरह की हरकत हो रही है तो पीठ पीछे क्या करते होंगे।
बरसे अखिलेश
अखिलेश यादव ने उन लोगों पर ज्यादा निशाना साधा जो 15 मार्च 2012 के बाद सपा में आए। उन्होंने कहा कि ये लोग बस सरकार के रहने तक ही पार्टी में रहते हैं। दूसरी पार्टी की सरकार बनी तो वे फिर उसी पार्टी में चले जाते हैं। ये लोग सरकार के साथ ही चलते हैं लिहाजा ऐसे लोगों को पहचानिए और उन्हें अलग कीजिए।अगले चुनाव की तैयारी अभी से करें।












Click it and Unblock the Notifications