UP : सपा को लगेगा एक और बड़ा झटका! मुलायम के करीबी सांसद सुखराम थाम सकते हैं BJP का दामन, योगी से की मुलाकात
कानपुर, 15 अप्रैल: विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। मुलायम सिंह यादव व शिवपाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद व विधान परिषद अध्यक्ष रहे सुखराम सिंह यादव ने परिजनों संग सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सुखराम सिंह यादव भाजपा में शामिल हो होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम योगी से मुलाकात में सपा सांसद ने पिता चौधरी हरमोहन सिंह पर लिखी पुस्तक भेंट की।

मुलायम और शिवपाल के करीबी हैं सुखराम यादव
मुलायम सिंह की वजह से ही सुखराम सिंह को राज्यसभा सांसद के लिए वर्ष-2016 में मनोनीत किया गया था। सुखराम यादव मुलायम और शिवपाल के करीबी माने जाते हैं। सुखराम की यादव और ओबीसी वोट बैंक में अच्छी पकड़ मानी जाती है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। कहा जा रहा है कि जब से पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आई है तब से सुखराम सिंह यादव साइनलाइन कर दिए गए। वहीं, प्रसपा से गठन के बाद सुखराम सिंह यादव शिवपाल के साथ भी मजबूती से खड़े थे।
बीजेपी का दामन थाम चुका है बेटा, अब पिता के जाने की बारी!
बता दें, सुखराम यादव का बेटा मोहित यादव पहले ही भाजपा में शामिल हो चुका है। पिता के बीजेपी में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने फिलहाल कोई जवाब देने से इनकार कर दिया है, लेकिन सुखराम यादव की बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों और सपा से दूरियों ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। हाल ही में कानपुर से शुरू हुई अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा से भी सपा सांसद सुखराम यादव ने पूरी तरह दूरी बनाकर रखी।












Click it and Unblock the Notifications