मोदी ने किया राहुल पर वार, कहा गोल्डन स्पून बेबी क्या जानें गरीबी?

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग क्या गरीबी जानेंगे और क्या गरीबों का दुख समझ पाएंगे। मोदी ने इशारों इशारों में राहुल गांधी और कांग्रेस को खूब भला बुरा कहा। राहुल का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा होते हैं उन्हें गरीबी के बारे में पता नहीं चलेगा। मोदी ने कहा कि वो खुद गरीबी में पैदा हुए है, गरीबी में जिए है और गरीबी का दर्द झेल चुके है। ऐसे में अगर कोई गरीबी का मजाक उड़ाता है तो उन्हें बड़ा दुख होता है। रैली में मोदी के निशाने पर राहुल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार भी था।
मोदी ने रैली में यूपी सरकार को कोसॉते हुए कहा कि अगर यूपी में विकास होता तो लोगों को रोजी-रोटी के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ता। वहीं कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि यूपी में हर मां तब तक डरी सही रहती है जब तक उसका बच्चा सुरक्षित घर नहीं लौट आता। उनका हर दिन उनका डर के साये में बितता है। इतना ही नहीं मोदी ने कहा कि अखिलेश सरकार वोटबैंक के लिए उन लोगों को जेल से रिहा कर रही है जिनपर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। मोदी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस देश को बर्बाद कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications