छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची युवती से बोला पुलिसकर्मी, ऐसे पहनावे पर लड़के तो छेड़ेंगे ही...

कानपुर। यूपी के कानपुर में छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखवाने गई युवती से थाने में अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब वह थाने गई तो रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए युवती द्वारा पहनी गई फैशन एक्सेसरीज के आधार पर उसके चरित्र पर उंगली उठा दी गई और कहा कि ऐसे पहनावे पर लड़के तो छेड़ेंगे ही। इसके बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज किए बिना उसे उल्टे पांव वापस लौटा दिया गया।

युवती के पहनावे के आधार पर चरित्र पर उठाई उंगली

युवती के पहनावे के आधार पर चरित्र पर उठाई उंगली

कानपुर के सरोजनी नगर में रहने वाली एक युवती जब सार्वजनिक नल पर पानी भरने गई थी तो मोहल्ले के शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। भाई मदद के लिए आया तो शोहदों के परिवारवाले एकजुट हो गए और मारपीट की। इसके बाद युवती और उसके परिवार वाले थाने गए तो वहां दीवान ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय युवती से पूछा कि उसने इतनी सारी फैशनेबुल एक्सेसरीज क्यों पहनी है। उसने युवती की मां को भी बेटी पर रोकटोक लगाने की नसीहत दी और युवती के पहनावे के आधार पर उसके चरित्र पर उंगली उठा दी।

पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जहां हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वॉयड गठित किए गए हैं। वहीं, शोहदों से पीड़ित युवतियों के पहनावे के आधार पर पुलिस उनकी शिकायत की अर्जियां फाड़ कर फेंक रही है। बहरहाल, इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद आरोपित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+