यूपी में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी, घोरपरिवारवादी फिर से हारेंगे: PM मोदी

कानपुर, 14 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर देहात में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है, और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है, उसने चार बातें बहुत साफ कर दी हैं। पहला- भाजपा की सरकार, योगी जी की सरकार फिर आ रही है, पूरे जोर-शोर से आ रही है। दूसरा- हर जाति के लोग, हर वर्ग के लोग बिना बंटे, गांव के लोग-शहर के लोग बिना बंटे, बिना किसी भ्रम में पड़े, एकजुट होकर अपने यूपी के तेज विकास के लिए वोट कर रहे हैं। तीसरा- हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा लिया है। चौथा- मेरी मुस्लिम बहनें, चुपचाप, बिना किसी शोर-शराबे के, मन बनाकर मोदी को आशीर्वाद देने के लिए घर से निकल रही हैं। हमारी मुस्लिम महिलाएं-बहनें-बेटियां जानती हैं कि जो सुख-दुख में काम आता है, वही अपना होता है।

 PM Modi addressed election rally in Kanpur Dehat UP election 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में रंगो वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी। 10 मार्च को ही जब चुनाव नतीजे आएंगे, धूम-धाम से रंगों वाली होली शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोरपरिवारवादी फिर से हारेंगे।

पीएम का सपा पर हमला, बोले- जो साथर बदलते हैं, वो यूपी का साथ क्या देंगे?

पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, हर बार ये लोग चुनाव में नया साथी लेकर आते हैं। नए साथी के कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं। ये जो हर चुनाव में जिस साथी लाते हैं, उसको धक्का मारकर निकाल देते हैं। जो साथी बदलते हैं, वो उत्तर प्रदेश का साथ देंगे क्या?''

पहले की सरकारों ने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया: पीएम

Recommended Video

    UP Election 2022: Kanpur Dehat में PM Modi बोले- इस बार 10 दिन पहले मनाई जाएगी Holi | वनइंडिया हिंदी

    पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। उन लोगों ने यूपी को लूटा, दिन रात लूटा और यहां के लोगों को अपराधियों-दंगाइयों-माफियाओं के हवाले कर दिया। इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के हर शहर में एक मोहल्ला, माफियागंज के नाम से बसा देते। पीएम ने कहा, 'याद करिए, पहले किस तरह गरीब के, मध्यम वर्ग के, व्यापारी-कारोबारी के घरों पर, जमीनों पर अवैध कब्जा हो जाता था।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+