पीयूष जैन के घर से मिला था 99.83% प्योर 23 किलो गोल्ड, अब इतने करोड़ की देनी होगी कस्टम ड्यूटी

पीयूष जैन के घर से मिला था 99.83% प्योर 23 किलो गोल्ड, अब इतने करोड़ की देनी होगी कस्टम ड्यूटी

कानपुर, 20 मई: इत्र कारोबारी पीयूष जैन का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। ये वहीं, पीयूष जैन है, जिनके कानपुर और कन्नौज स्थित घर से 'अकूत दौलत' बरामद हुई थीं। पीयूष जैन के घर से जो दौलत बरामद हुई थी, उसमें 23 किलो गोल्ड भी था, जिसपर विदेशी मुहर लगी हुई थी। हाल ही में यह बात भी सामने आईं थी कि जो सोना पीयूष जैन के घर से बरामद हुआ है वो 99.83 प्रतिशत शुद्ध है। अब इस सोने पर पीयूष जैन को भारी-भरकम कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

Recommended Video

    Piyush Jain: 23 Kg Gold के लिए Piyush Jain को चुकाने होंगे इतने करोड़ रुपये ! | वनइंडिया हिंदी
    गोल्ड का कराया गया था प्योरिटी टेस्ट

    गोल्ड का कराया गया था प्योरिटी टेस्ट

    पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर से मिले 23 किलो सोने की जांच डीआरआई कर रही है। डीआरआई ने पीयूष जैन के घर से मिले 23 किलो सोने की कीमत आंकने के लिए उसका प्योरिटी टेस्ट कराया था। इसके लिए डीआरआई ने सोने को जांच के लिए नई दिल्ली स्थित सेंट्रल रेवेन्यू कंट्रोल लेबोरेटरी भेजा था, जिसकी रिपोर्ट 12 मई को आ गई थी। नई दिल्ली स्थित सेंट्रल रेवेन्यू कंट्रोल लेबोरेटरी की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि पीयूष जैन के घर से जब्त किया गया सोने में 99.83 फीसदी शुद्धत पाई गई है।

    अब चुकानी होगी कस्टम ड्यूटी

    अब चुकानी होगी कस्टम ड्यूटी

    23 किलो सोने की शुद्ध साबित होने के बाद अब इस सोने पर पीयूष जैन को भारी-भरकम कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीयूष जैन को इस सोने पर करीब 4.38 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ेगी। दरअसल, पीयूष जैन ने जमानत के लिए कानपुर जिला कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस अर्जी के जवाब में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की लखनऊ यूनिट ने अदालत में पीयूष की बेल अर्जी पर यह जवाब दाखिल किया है।

    पीयूष जैन की जमानत अर्जी पर 24 मई को होगी अगली सुनवाई

    पीयूष जैन की जमानत अर्जी पर 24 मई को होगी अगली सुनवाई

    डीआरआई के वकील अंबरीष टंडन ने बताया कि पीयूष ने सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया था। उसने सोना और अपनी अकूत दौलत छिपाने के लिए घर में 10 से 12 साल पहले बंकर बनाए थे। ताकि यहां रुपये और सोना छिपाकर रखा जा सके। ऐसा किया भी गया। पीयूष की जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि इससे देश में कर चोरी को बढ़ावा मिलेगा। जिला जज की अदालत ने जमानत पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 मई तय की है।

    छापेमारी में ये हुआ था बरामद

    छापेमारी में ये हुआ था बरामद

    छापेमारी के बाद पीयूष जैन के घर से डीजीजीआई ने 196.45 करोड़ रुपये नकद और 23 किलो सोना बरामद किया था। इसके अलवा 600 किलो चंदन का तेल मिला था। बता दें कि मार्च में डीजीजीआई ने 334 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी, जिसके मुताबिक, पीयूष जैन का घर किसी भूल-भुलैय्या से कम नहीं था। छापेमारी के दौरान डीजीजीआई और इनकम टैक्स विभाग की टीम को पीयूष के घर में कई रहस्यमस कमरे, बेसमेंट और अलमारियों के पीछे छोटे-छोटे गुप्त दरवाजे मिले थे।

    कौन हैं पीयूष जैन

    कौन हैं पीयूष जैन

    पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं और वर्तमान में कानपुर जिले के जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। पीयूष इत्र कारोबारी है और इनकी फैक्ट्री कन्नौज की इत्र वाली गली में स्थिति हैं। वहीं से पीयूष जैन अपना कारोबार चलाते थे। इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी ऑफिस हैं। कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता था। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। इनकम टैक्स विभाग को पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां की जानकारी मिली है, जिनके माध्यम से पीयूष अपना इत्र कारोबार चला रहे थे। आज भी कानपुर की ज्यादातर पान मसाला यूनिट, पान मसाला कम्पाउंड पीयूष जैन से ही खरीदता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+