कहां से खरीदा सोना? जेल में बंद इत्र कारोबारी पीयूष जैन से IT टीम ने की पूछताछ, मिले गोलमोल जवाब

कहां से खरीदा सोना? जेल में बंद इत्र कारोबारी पीयूष जैन से IT टीम ने की पूछताछ, मिले गोलमोल जवाब

कानपुर, 29 मई: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानों पर पिछले साल डीजीजीआई ने छापा मारा था। इस छापेमारी में पीयूष जैन के ठिकानों से डीजीजीआई को 'अकूत दौलत' के साथ-साथ 23 प्योर गोल्ड भी बरामद हुआ था। जिसकी जांच डीजीजीआई और डीआरआई कर रही थी। तो वहीं अब पीयूष जैन के ऊपर आयकर विभाग का शिकंजा भी कसने जा रहा है। आयकर विभाग की टीम 27 मई को कानपुर स्थित जिला जेल पहुंची और पांच घंटे तक पीयूष जैन से पूछताछ की।

Recommended Video

    Kanpur Piyush Jain Raid: Income Tax ने Piyush Jain से की पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    197 करोड़ रुपए हो सकते है जब्त

    197 करोड़ रुपए हो सकते है जब्त

    आईटी विभाग की टीम सवालों की एक लंबी लिस्ट लेकर पहुंची थी, लेकिन ज्यादातर सवाल करोड़ों की नकदी और सोने पर ही केंद्रित रहे। जानकारी के मुताबिक पीयूष जैन ने आईटी डिर्पाटमेंट के सवालों का गोलमोल जवाब दिया, लेकिन वह सवालों में उलझता भी नजर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि पीयूष जैन के घर से बरामद हुई 197 करोड़ की रकम जब्त भी हो सकती है। साथ ही उनको भारी भरकम जुर्मना भी देना पड़ सकता है।

    पीयूष जैन के ठिकानों पर डीजीजीआई ने मारा था छापा

    पीयूष जैन के ठिकानों पर डीजीजीआई ने मारा था छापा

    22 दिसंबर 2021 को डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर, गोदाम, कानपुर के आनंदपुरी स्थित मकान पर छापा मारा था। छापेमारी में करीब 196.45 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए थे। इसके अलावा 600 लीटर चंदन का तेल भी बरामद किया था, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई गई थी।

    पीयूष के घर बरामद सोना 99.98% प्योर

    पीयूष के घर बरामद सोना 99.98% प्योर

    बता दें कि पीयूष जैन के घर से 23 किलो सोना भी मिला था, जिस पर विदेश मुहर अंकित थी। इस सोने की जांच लखनऊ की डीआरआई टीम अलग से कर रही थी। डीआरआई ने सोने की शुद्धता जांचने के लिए इसकी जांच सेंट्रल रेवेन्यू कंट्रोल लेबोरेट्री (सीआरसीएल) नई दिल्ली से कराई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट 12 मई को आ गई थी। जांच रिपोर्ट ऐसा दावा किया गया है कि पीयूष जैन के घर से जब्त किया गया सोने में 99.83 फीसदी शुद्धत पाई गई है। इस तरह का सोना केवल विदेश में ही मिलता है।

    डीजीजीआई ने आयकर विभाग को भी किया शामिल

    डीजीजीआई ने आयकर विभाग को भी किया शामिल

    खबर के मुताबिक, 10 दिन पहले डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने आयकर विभाग को पत्र भेज कर इस प्रकरण की जांच करने के लिए कहा था। इसके साथ डीजीजीआई ने आयकर विभाग को अभी तक की जांच का ब्यौरा भी दिया है। अब आयकर विभाग ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद आईटी टीम ने शुक्रवार को पीयूष जैन से पूछताछ की। उससे पूछा कि जब पासपोर्ट नहीं है तो विदेशी सोना घर में कैसे मिला, किससे खरीदा। बता दें कि आईटी विभाग की टीम सवालों की एक लंबी लिस्ट लेकर शुक्रवार को जेल पहुंची थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+