कानपुर में PWD अधिकारी की गाड़ी ने तीन किसानों को कुचला, मौत

कानपुर में PWD के जूनियर इंजीनियर की गाड़ी ने तीन किसानों को रौंद दिया है। पुलिस ने बताया का हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और मौके पर ही तीन किसानों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां पीडब्ल्यूडी के अधिकारी की कार ने तीन किसानों को कुचल दिया है। यह हादसा सोमवार की शाम को हुआ है। पुलिस ने बताया कि अयोध्या पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर की गाड़ी को उनका ड्राइवर अजीत कुमार पांडे चला रहा था, जिस वक्त यह हादसा हुआ।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर अजीत कुमार पांडे हादसे के वक्त नशे में था। यह हादसा कानपुर के बिल्हौर में हुआ है। बिल्हौर के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पांडे जूनियर इंजीनियर को सिकंदरा स्थित घर छोड़ने के बाद वापस अयोध्या जा रहा था।

accident

इसी दौरान लखनऊ-इटावा रोड़ पर उसने तीन किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में सुरेंद्र सिंह, अहिबरन सिंह और घसीटे यादव की मौत हो गई है। तीनों ही बुजुर्ग किसान सड़क के किनारे खड़े थे। हादसे के बाद मौके पर ही तीनों किसानों की मौत हो गई थी।

एसएचओ ने बताया कि हमे संदेह है कि पांडे तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और उसकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

ड्राइवर क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर ही छोड़ गिया। हालांकि बाद में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ बिल्हौर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+