परिवार के खिलाफ जाकर बेटी ने की लवमैरिज, वहां ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे, लगा ली फांसी
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्यानपुर में एक नव विवाहिता स्त्री की लाश घर से बरामद हुई। पति ने कहा कि, पत्नी ने पहले अपने हाथ की नस काटी, उससे सुसाइट नोट पर खून से आई लव यू बाबू लिखा। उसके बाद रात में वह फंदे पर झूल गई। सुबह सब जागे तो उसका शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटक रहा था।

कानपुर में हुई यह घटना
पति का यह भी कहना है कि, ''हमने तत्काल 112 नम्बर डायल करके घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम आई। हमने मायके पक्ष के लोगों को भी बता दिया। जिसके कुछ घंटे बाद मायके पक्ष के लोग आ गए।'
संवाददाता के अनुसार, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

कोचिंग संचालक के प्रेमजाल में फंसी
घटना नजीराबाद से संबंधित है, जहां के निवासी रंजीत सिंह कौर ड्राइवर हैं। परिवार में पत्नी हरजीत सिंह कौर बड़ी बेटी कमलप्रीत कौर का छोटा बेटा लवप्रीत कौर है। रंजीत सिंह कौर ने बताया कि करीब एक साल पहले बेटी काकादेव में बनी कैरियर कोचिंग में काम करने के लिए गई थी। वहीं पर कल्यानपुर निवासी कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा से बेटी के प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया
जब ये बात परिजनों को पता चली तो परिजनों ने बेटी को कोचिंग करने से मना कर दिया। उसके बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। करीब सात माह पहले दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज से शादी कर ली। जब यह बात परिजनों को पता चली तो परिवार वालों ने बेटी से मुंह मोड़ लिया। बेटी अवनीश शर्मा के कल्यानपुर में बने घर पर परिवार वालों के साथ रहने लगी। बताया जाता है कि, वहां उस बेटी को ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

फिर पापा को किया फोन
वह बहुत परेशान हो गई। एक रोज फोन पर अपने पिता को सारी आप-बीती बताई। बेटी ने यह भी बताया कि पति का किसी दूसरी लड़की से भी चक्कर चल रहा है। वह उसके सामने ही घण्टों दूसरी लड़की से बात किया करता था। जब वह मना करती थी तो पति भी उसके साथ मारपीट करता था। करीब एक सप्ताह पहले भी बेटी ने फोन कर पति की हरकतों की जानकारी दी।

मां ने कहा- हमारी बेटी की हत्या हुई
नवविवाहिता की मां का कहना है कि, ''देर रात को ससुरालीजनों ने बेटी को मारपीट कर खुद फंदे से लटकाया। उन हत्यारोपियों पर कार्रवाई हो।''












Click it and Unblock the Notifications