छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गुंडों ने राष्ट्रीय खिलाड़ी की नाक तोड़ दी
कानपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानपुर की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं इलाके के एसएसपी ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

कबड्डी खिलाड़ी डॉली सिंह का आरोप है कि जब वह छुट्टियों में घर आती थी तो इलाके के गुंडे उन्हें छेड़ते थे। डॉली ने आरोप लगाया कि 12 जून को 10 से 12 गुंडे मेरे घर आये जब मैं अकेली थी और मेरे साथ काफी मारपीट की।
डॉली ने कहा कि उन्होंने इलाके के बाहुबली के खिलाफ छेड़छाड़ की वजह से शिकायत की थी जिसकी वजह से उसके साथ मारपीट की। यही नहीं इलाके की पुलिस ने उनका सही मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया। डॉली ने बताया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गयी है और 9 दिन बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications