होली पर चढ़ा राजनीति का रंग, कानपुर में मोदी मुखौटे की सबसे ज्यादा मांग

Kanpur news, कानपुर। रंगों के त्यौहार होली में राजनैतिक रंग चढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा इस समय होली के बाजारों की पहली पसंद बन गया है। यह हाल तब है जब इसकी कीमत दूसरे मुखौटे की तुलना में काफी अधिक है। मोदी मुखौटे की कीमत ज्यादा है जबकि दूसरे की कीमत कम। फिर भी बाजार में मोदी मुखौटे की मांग ज्यादा है। बाजार में बाकायदा मोदी मुखौटे लगाकर उसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

Modi mask in demand on holi in city

होली के मौसम में हर साल तमाम तरह के मुखौटे बाजार में आते हैं। सबसे ज्यादा कार्टून वाले मुखौटों की भरमार रहती थी और इनकी बिक्री ज्यादा होती थी लेकिन इस बार होली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेहरा सबको पीछे छोड़ रहा है। कानपुर के थोक बाजार मेस्टन रोड में बड़ी संख्या में मोदी के चेहरे वाले मुखौटे आये हैं जिनकी मांग सबसे ज्यादा है।

Modi mask in demand on holi in city

एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी की लोकप्रियता के चलते मुखौटे हाथों-हाथ बिक रहे हैं जिसकी वजह से दुकानदार पहले से ही मोदी मुखौटे का ऑर्डर दे चुके हैं। मुखौटे बेचने वाले दुकानदार ज़हीर खान ने बताया कि होली पर मोदी जी का मुखौटा ज्यादा बिक रहा है।

Modi mask in demand on holi in city

ज़हीर के मुताबिक, दूसरी पार्टियों के मुखौटे और टोपी बाजार में हैं लेकिन सबसे ज्यादा मांग मोदी मुखौटे की है। मोदी मुखौटे की भारी मांग को देखते हुए दुकानदार अब ज्यादा ऑर्डर बुक करवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+