कानपुर में दो बहनों पर दबंगों ने घर आकर किया हमला, एक की मौत

कानपुर. उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दो बहनों पर उन्हीं के घर में जानलेवा हमला कर दिया गया। दबंगों के धारदार हथियारों से किए हमले में दोनों बहनें जख्मी हो गईं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। पीड़िताओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद पड़ोस के ही लोगों ने उन्हें निशाना बनाया।

men brutal-attack on two sisters, one dead at kanpur hospital

संवाददाता के अनुसार, जानलेवा हमला चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके की रहने वाली महिला व उसकी बहन पर हुआ। क्षेत्र के ही रहने वाले कुछ लोग आग-बबूला होकर हथियारों के संग उनके घर आए थे। आरोपियों में महबूब और उसके साथी बताए गए हैं। सभी ने दोनों बहनों को जान से मारने की कोशिश की। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें कानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था,जंहा शुक्रवार को रूबी की मौत हो गई।

men brutal-attack on two sisters, one dead at kanpur hospital

एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि सन् 2018 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें महबूब और उसके साथी मुल्जिम थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, बाद में सभी जमानत पर बाहर आ गए थे। दस दिन में इन्होंने पीड़िता के मां और मौसी पर जानलेवा हमला कर दिया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महबूब को पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका था। अन्य लोगों को भी जल्द पकड़ेंगे। छेड़खानी का विरोध करने पर उन लोगों ने युवतियों के घर में घुसकर मारपीट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+