Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मनीष गुप्ता हत्याकांड: पत्नी मीनाक्षी ने संभाला OSD का चार्ज, पति को याद कर हुईं भावुक

मनीष गुप्ता हत्याकांड: पत्नी मीनाक्षी ने संभाला OSD का चार्ज, पति को याद कर हुईं भावुक

कानपुर, 13 अक्टूबर: रियल स्टेट कारोबारी मनीष कुमार गुप्ता की 27 सितंबर की रात को गोरखपुर पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। इस मामले में चार आरोपी अभी तक गिरफ्तार हो चुके है, जिन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसी बीच मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को सरकारी नौकरी मिल गई है। 12 अक्टूबर को मीनाक्षी ने केडीएम में ओएसडी के पद पर चार्ज संभाल लिया। इस दौरान मीनाक्षी भावुक हो गई और पति को याद कर फफक पड़ी। मीनाक्षी के भाई और परिवारीजनों ने उन्हें शांत कराया।

Manish Gupta wife Meenakshi Gupta took charge of OSD in kda

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केडीए अपर सचिव और विधायक ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी को ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) पद का नियुक्ति पत्र सौंपा था। केडीए के अधिकारियों ने मीनाक्षी से सोमवार को ज्वाइनिंग करने के लिए कहा, लेकिन सोमवार को मनीष गुप्ता की तेरहवीं होने की वजह से मंगलवार को ज्वाइन करने के लिए पहुंची थीं। केडीए उपाध्यक्ष और अन्य अफसरों ने मीनाक्षी के सभी शैक्षणिक दस्तावेज लिए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने अंतिम हस्ताक्षर कर मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्त किया। केडीए के द्वितीय तल के 206 नंबर कमरे के बाहर कागज से उनके नाम की प्लेट लगा दी गई।

गोरखपुर के होटल में हुई मनीष गुप्ता की मौत
कानपुर के रहने वाले मनीष गुप्ता की गोरखपुर के कृष्णा होटल में बीते 27 सितंबर की रात को पुलिस की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। पिटाई का आरोप गोरखपुर के मुसाफिरखाना थाना निरीक्षक जगत नारायण सिंह, एसआई अक्षय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक राहुल दुबे, मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव और आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार पर लगा था। घटना के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था और तभी से सभी आरोपी फरार थे। इन पुलिसकर्मियों पर पहले 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया, बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया।

Recommended Video

    Manish Gupta Murder Case: OSD की कुर्सी पर बैठते ही पति को याद कर रोईं Meenakshi | वनइंडिया हिंदी

    अब तक चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी
    गोरखपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा को अक्षय कुमार को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया। अब दो अन्य आरोपी इंस्पेक्टर राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी है। उधर, सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की भी तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, एसपी नॉर्थ की जांच रिपोर्ट का आधार बनाते हुए कानपुर एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की फाइल आगे बढ़ा दी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+