कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, इलेक्ट्रिक बस हुई अनियंत्रित, 6 की मौत

कानपुर, 31 जनवरी। इलेक्ट्रिक बस के अनियंत्रित होने से कानपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां इस हादसे में फुटपाथ पर चल रहे 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा टाट मिल के पास रविवार को हुआ है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मौके पर 15 लोग थे। मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है जबकि बाकी के लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कानपुर ईस्ट के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बस की चढाई के वक्त टाट मिल पर बस की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से बस ने दूसरी कार, मोटरसाइकिल और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

accident


वहीं हादसे के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसपर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।इस बीच कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे कानपुर में दुखद हादसे की खबर मिली, मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करती हूं। जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+