Lady Married to Lord: रीति-रिवाज के साथ महिला ने भगवान श्रीकृष्ण से की शादी, मूर्ति संग लिए 7 फेरे, Video
औरेया में 30 साल की रक्षा सोलंकी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ शादी की। महिला ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति हाथ में लेकर सात फेरे लिए, इस विवाह में परिवार और रिश्तेदार के लोग शामिल हुए।

Lady Married to Lord: भारत एक ऐसा देश है, जहां पर अलग-अलग प्रांत में लोगों की अलग-अलग मान्यता है, अलग-अलग विश्वास, आस्था है। लोग अपनी आस्था और विश्वास के आधार पर ही जीवन जीते हैं। उत्तर प्रदेश के औरेजा जिले के बिधूना में व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा बिल्कुल अलग मामला सामने आया है। यहां पूर्व प्रधानाचार्य की बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली है। भगवान श्रीकृष्ण के साथ रक्षा सोलंकी के विवाह की खबर हर ओर तेजी से फैल गई है. इस शादी के लिए घर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंडप लगाया गया और परिजनों ने पूरे धूम-धाम से रक्षा का श्रीकृष्ण से विाह कराया
इस विवाह को लेकर रक्षा सोलंकी का कहना है कि उनका काफी समय से भगवान कृष्ण से लगाव है। कई दिनों से मुझे सपने आ रहे थे कि श्रीकृष्ण ने मुझे वरमाला डाली है। मेरे ऊपर हर तरफ से शादी का दबाव बन रहा था, लोग मुझसे शादी करने के लिए दबाव डाल रहे थे, जिसके बाद मैंने किसी आदमी की बजाए भगवान कृष्ण से ही शादी करने का फैसला लिया। रक्षा ने बताया कि 10 मार्च को मेरी श्रीकृष्ण से शादी हुई है।
खास बात यह है कि इस शादी में परिवार के तमाम लोग शामिल हुए। रक्षा की बड़ी बहन अनुराधा भी इसमे शामिल हुई। उन्होंने बताया कि रक्षा ने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह परिवार और रिश्तेदारों की सहमति से की है। इस शादी में कई लोग शामिल हुए। हम सभी बहुत खुश हैं। अब भगवान हमारे रिश्तेदार बन गए हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। रक्षा को बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण से काफी करीब रही है, उसका उनसे काफी लगाव रहा है। रक्षा हमेशा कहती थी कि वह भगवान से शादी करना चाहती है। जिस तरह से रक्षा पर हर ओर से शादी का दबाव पड़ रहा था उसके बाद उसने श्रीकृष्ण से शादी करने का फैसला लिया। रक्षा की उम्र 30 वर्ष है, उसकी सबके सामने श्रीकृष्ण से शादी हुई।
रक्षा ने अपने हाथ में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर 7 फेरे लिए, सारी रस्में अदा की। भगवान श्रीकृष्ण के नाम का सिंदूर भी अफनी मांग में भरा। रक्षा के माता-पिता ने कन्यादान किया। रक्षा का कहना है कि श्रीकृष्ण से मेरा बहुत पुराना नाता है, लोग इसे कुछ भी कहें, लेकिन यह मेरा सच्चा प्यार है। मेरे मन में किसी और के लिए कभी भी भाव नहीं आए। बचपन से ही मैं श्रीकृष्ण में लीन रहती थी। लोग मेरा मजाक उड़ाते थे, लेकिन इससे मुझे और मजबूती मिलती थी।












Click it and Unblock the Notifications