हार्ट अटैक से Kanpur में गई 18 और लोगों की जान, सावधानी बरतने की डॉक्टरों ने दी सलाह
कानपुर जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड़ पड़ रही है, जो अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। ठंड की वजह से 06 जनवरी को 18 लोगों की मौत हार्ट अटैक पड़ने की वजह हो गई।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड़ पड़ रही है, जो अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। ठंड की वजह से नसों में खून जमने लगा। ठंड की वजह से 06 जनवरी को कानपुर जिले में हार्ट अटैक पड़ने की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 5 जनवरी को भी 25 लोगों की मौत हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज की वजह से हो गई थी। हार्ट अटैक से बढ़ रही मौतों के कारण डॉक्टरों ने बीपी, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
6 जनवरी को कानपुर में न्यूनतम तापमान 2°C तक पहुंच गया है। तो वहीं, भीषण ठंड की वजह से नसों में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के जमने लगे है, जिससे वजह से लोगों को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 6 जनवरी को हार्ट अटैक पड़ने की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से 10 मरीज तो अस्पताल ही नहीं पहुंच पाए। जबकि, आठ ने कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
खबर के मुताबिक, कानपुर के कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट की इमरजेंसी में 78 मरीज और ओपीडी में 547 मरीज शुक्रवार को आए थे। जिनमें से 46 मरीजों को एडमिट किया गया। इलाज के दौरान 8 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 10 मरीज ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, 26 मरीजों का ऑपरेशन हुआ, जो अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। तो वहीं, 5 जनवरी को 25 लोगों की हार्ट अटैक और बैन अटैक की वजह से मौत हो गई।
इमरजेंसी कंट्रोल रूप हुआ स्थापित
हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कार्डियोलॉजी प्रसाशन ने हृदय रोगियों की सहूलियत के लिए सहायता एवं इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर- 7380996666 है, जिस पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। इस दौरान कार्डियोलॉजी संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने लोगों को सलाह दी कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग ठंड में बाहर न निकलें। घर में भी गर्म कपड़े, टोपी, मोजे पहनें रहें। उन्होंने कहा है कि गुनगुना पानी पीयें।
Recommended Video

दिल और दिमाग पर भारी पड़ रही ठंड
कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों के दिल और दिमाग पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड और शीतर लहर में रोगी खुद का बचाव रखें। उन्होंने लोगों को जरूरत पड़ने पर घरों से बाहर निकलने की सलाह दी। साथ ही कहा कि, घर से बाहर वक्त कान, नाक और सिर गर्म कपड़ों से ढंककर ही निकलें।












Click it and Unblock the Notifications