Kanpur : भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बीती रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए। कानपुर से अपने लोडर द्वारा घर की ओर जा रहे तीन सगे भाइयों की डम्फर के साथ हुई टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है जिसमे बीती रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए। कानपुर से अपने लोडर द्वारा घर की ओर जा रहे तीन सगे भाइयों की डम्फर के साथ हुई टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शव घर पहुँचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वही मृतकों के शव उठते ही परिजनो के साथ साथ ग्रामीण भी अपनी आँखें नम होने से रोक नही पाए। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गाँव मे पुलिस बल मौजूद रहा। मृतकों का अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट में किया जाएगा।

एक ही परिवार के तीन भाईयो की दर्दनाक मौत
बताते चले कि नरेंद्र, सुशील व सुनील पतारा क्षेत्र के हिरनी गाँव के रहने वाले है। बीते गुरुवार देर रात नरेंद्र अपने भाई सुनील व चाचा के लड़के सुरेश के साथ लोडर से सटरिंग लगाने कानपुर गए हुए थे। काम ख़त्म करने के बाद देर रात तीनो युवक कानपुर से अपने लोडर द्वारा जब वापस लौट रहे थे, तभी धरमपुर बंबा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्फर ने लोडर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा।
वही घटना के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय लोगो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवको को सीएचसी पतारा में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया था। जानकारी अनुसार डॉक्टरों ने युवकों की हालत को गंभीर बताते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां पर इलाज के दौरान तीनों भाईयो ने दम तोड़ दिया। वहीं तीनो भाइयों की एक साथ हुई दर्दनाक मौत से परिजनों सहित पूरे गांव गम में डूबा हुआ है।

मृतकों के शव गाँव पहुचते ही मचा कोहराम
बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में तीन सगे भाइयों के शव जब पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव हिरनी पहुंचे तप पूरे परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूरे गांव में ऐसी कोई आँख नहीं जिससे आज आंसू न निकले हो। परिवार के लोगों की हालत बेहद ही ख़राब है और सभी गांव वाले उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं पर उनका दुख इतना अधिक है कि देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण भी अपनी आँखें नम होने से रोक नही पाए,.मृतकों के शव उठते ही गाँव मे हर तरफ माहौल गमगीन हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications