कानपुर में बार-बालाओं के डांस का लुत्फ उठा रहे थे दरोगा जी, पड़ा भारी
कानपुर, 15 मार्च: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दरोगा जी को बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस देखना भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने मामले में संज्ञान ले लिया। एसपी ने दरोगा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एसपी अजित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी इंचार्ज पवन दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

प्रधान के बेटे की बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का अश्लील डांस
जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर थाना के नारायणपुर गांव में 11 मार्च को ग्राम प्रधान के बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर भव्य आयोजन किया गया। बाल बलाएं भी बुलाई गईं। कार्यक्रम में जमकर अश्लील डांस हुआ। प्रधान ने पार्टी में सुनहला इलाके के चौकी इंचार्ज पवन दुबे को भी आमंत्रित किया था। रात को जब बार बालाओं का डांस शुरू हुआ तो चौकी इंचार्ज भी लुत्फ उठाने लगे।
'दरोगाजी चोरी हो गई' पर दरोगा के सामने लगे ठुमके
बार बलाएं डांस करते हुए दरोगा पवन दुबे के सामने पहुंच गईं। 'दरोगाजी चोरी हो गई' गाने पर बार बालाओं ने दारोगा पवन दुबे के सामने ठुमके लगाने शुरू कर दिए। दरोगा पवन दुबे एक साथ चार-चार बार बालाओं से घिरे तो हाथ जोड़ लिए, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी अजित सिन्हा ने चौकी इंचार्ज पवन दुबे को सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया। एसपी अजित सिन्हा का कहना है कि वायरल वीडियो में दरोगा को प्रथम दृष्टया सर्विस नियमावली का उल्लंघन करते हुए पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications