Kanpur में अनिवार्य हुआ बाइक पर दोनों सवारी के लिए हेलमेट, नहीं पहना तो जानिए कितने का लगेगा जुर्माना
Kanpur News: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते हुए ग्राफ को देखते हुए शासन ने अब दो पहिया वाहन पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। दोनों सवारी अगर हेलमेट नहीं लगाएंगी तो चालान कटेगा।

Kanpur News: सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ उत्तर प्रदेश में लगातर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए अब दो पहिया वाहन पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके पीछ दोपहिया वाहनों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और मृतकों की बढ़ती संख्या का हवाला दिया गया है।
कानपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञपति में बताया गया दो पहिया वाहन पर सवार दोनों सवारियों को हेलमेट लगाना होगा। शासन की तरफ से आए इस आदेश के बाद याताताय पुलिस ने चालान की कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है।
शासन की तरफ से आए पत्र में बीते वर्षो में हुई सड़क दुर्घटनाओं का आकंड़ा पेश किया गया है। शासद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में घटित सड़क दुर्घटनाओं में 10.65 प्रतिशत तथा इन दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 6.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
देश में घटित सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में उत्तर प्रदेश का पहना स्थान है। इन आंकड़ों के मद्देनजर शासन की तरफ से सड़क सुरक्षा के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। जिसमें दो पहिया वाहन पर सवार दोनों सवारियों के लिए हेलमेट को अनिवार्य किया गया है।
शासन की तरफ से जारी इस आदेश के बाद यातायात पुलिस ने दो पहिया वाहन सवारों के खिलाफ दोनों के हेलमेट ना लगाने पर चालान की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। दोनों सवारी अगर हेलमेट नहीं लगाएंगी तो चालान कटेगा। किसी की कोई पैरवी नहीं चलेगी।
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हेलमेट बाइक पर है बहुत जरूरी, इससे अगर आप बनाओगे दूरी तो..जीने की हसरत रह जाएगी अधूरी। ट्रैफिक पुलिस को न करें मजबूर, सर पर हेलमेट पहनें आप जरूर नहीं तो जुर्माना लगेगा भरपूर।'
बता दें, शासन की तरफ से यह आदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जारी हुआ है। जिसके मुताबिक, अब दो बाइक या एक्टिवा पर बैठे दोनों शख्स को हेलमेट पहना जरूरी होगा। आगर एक शख्स ने हेलमेट पहना है और दूसरे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना तो आपको 1000 हजार रुपए का चालान देना होगा।
वहीं, अगर दो पहिया सवार दोनों शख्स ने हेलमेट नहीं पहना है तो आपका 2000 हजार रुपए तक का चलान कट सकता है।
-
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications