100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ Kanpur में दर्ज हुई FIR, 10 लाख की रंगदारी मांगने का है आरोप
Kanpur News: कानपुर के कल्याणपुर थाना पुलिस ने 100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग महिला न तो ठीक से चल सकती है और आंखों से देख सकती है।

Kanpur News: कानपुर पुलिस का गजब कारनाम सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंका जाएंगे। जी हां.. कानपुर पुलिस 100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज की है। बता दें, बुजुर्ग महिला न तो ठीक से चल सकती है और आंखों से देख सकती है।
100 साल की बुजुर्ग महिला चंद्रकली देवी को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भी हैरान हो गई। बुजुर्ग महिला किसी तरह परिजनों की मदद से पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के सामने पेश हुई और पूरे मामले से अवगत कराया। इसपर पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
यह मामला कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की मिर्जापुर नई बस्ती का है। यहां 100 वर्षीय चंद्रकली देवी अपने परिवार के साथ रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रकली देवी ने बताया कि उनका मिर्जापुर नई बस्ती में एक प्लॉट जिसपर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।
इसलिए उन लोगों ने मेरे और परिवार पर कल्याणपुरी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह एफआईआर माधुरी की तरफ से दर्ज कराई गई है। जिसमें लिखा है कि 6 मार्च 2012 में तहसील से एक रिपोर्ट लगी थी। जिसमें मिर्जापुर का प्लॉट हमारे नाम पर दर्ज है। चंद्रकली के परिवार ने इसके फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं।
FIR में माधुरी ने आरोप लगाए हैं,'चंद्रकली, सुषमा तिवारी, कृष्ण मुरारी और ममता दुबे वसूली गैंग चलाते हैं। क्योंकि ये लोग यहां काफी दिनों से रह रहे हैं। 5 से 10 लाख रुपए लिए बिना किसी का मकान नहीं बनने देते हैं। चंद्रकली देवी ने धमकी दी है कि 10 लाख रुपए दिए बिना मकान नहीं बन पाएगा। अगर रुपए नहीं दिया तो प्लाट भी जाएगा और जान भी जाएगी।
Recommended Video

जैसे ही बुजुर्ग महिला को इस एफआईआर की जानकारी हुई तो वो अपने परिजनों की मदद से पुलिस कमिश्नर के पार पहुंची और कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखा। इस मामले में कमिश्नर ने सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए है। जांच में पुलिस कर्मियों की गलती मिलती है, तो विभागीय एक्शन होगा।












Click it and Unblock the Notifications