कानपुर पुलिस ने मर्डर केस में युवक के साथ किया रूह कंपाने वाला सलूक!

Kanpur News, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की प्रताड़ना से एक युवक की जान पर बन आई। आरोप है कि हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लाये और जमकर पीटा। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक के गुप्तांगों में पेट्रोल डालकर करंट लगाया जिससे आग लग गई। घटना के बाद युवक गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस के अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुटे है उनका कहना है कि पुलिस हिरासत में युवक ने खुद माचिस से अपनी पैंट में आग लगा ली।

kanpur police allegedly third degree torture to youth

बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच दिन पहले रेलवे लाइन के किनारे एक आदमी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई थी कि आदमी की हत्या कर शव को फेंका गया है। जिसके बाद पुलिस घटना के खुलासे के लिए जांच पड़ता में जुट गई। थाना बिठूर थानाध्यक्ष सुधीर पंवार ने उन्नाव जनपद के मोनू और सोनू निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जुर्म न कुबूल करने पर दोनों को जमकर मारने पीटने के बाद सोनू को तो छोड़ दिया। लेकिन मोनू को लॉकअप में डाल दिया।

kanpur police allegedly third degree torture to youth

आरोप है कि सोमवार को पुलिस ने मोनू पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए उसके गुप्तांग में पेट्रोल डालकर करेंट लगा दिया जिससे वह झुलस गया। मोनू की तबियत जब ज्यादा खराब होने लगी तो पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अपना कारनामा छुपाने के लिए मोनू पर दबाव बनाकर उसके बयानों को बदल दिया। लेकिन पुलिस ने जिस सोनू नाम के लड़के को छोड़ दिया था उसने पूरे घटनाक्रम को मीडिया के सामने उजागर कर पुलिस का चेहरा बेनकाब कर दिया। सोनू द्वारा सच बोलने पर मोनू ने भी मीडिया को सच्चाई बताई। घटना के बाद एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने बताया कि हत्या के आरोप में संदिग्ध मानते हुए युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। थाने में युवक ने खुद अपनी पेंट में आ लगा ली। जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+