Kanpur: लिफ्ट के बहाने लड़की को स्कूटी पर बैठाया, फिर जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ स्कूटी पर बैठया था।

Kanpur News

Kanpur News: लिफ्ट देने के बाद दो युवक द्वारा 16 साल की लड़की के साथ अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे स्कूटी पर बैठकर अपने साथ जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित का हालत खराब होने पर आरोपी युवक उसे मोहल्ले के पास छोड़कर भाग निकले।

इस दौरान पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चकेरी पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सों एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पीड़ित झाडू पोछा का काम करती है। सोमवार देर शाम वो सफाई का काम करने के बाद पैदल ही अपने घर जा रही थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले अभय और अंकित ने उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे जंगल की तरफ ले गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की हालत खबर हो गई तो दोनों आऱोपी उसे बदहवास हालत में 80 फीट रोड के पास छोड़कर भाग निकले। वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता जब अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।

इस दौरान पीड़िता 80 फीट रोड के पास बदहवास हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद उसके परिजन उसे अपने साथ घर ले आए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। फिर मंगलवार को उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की।

Recommended Video

    कानपुर देहात: अघोषित बिजली से परेशान है जनता, सुनिए क्या है उनकी राय

    चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। लड़की ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपियों के झांसे में आने के बाद वह स्कूटी पर बैठ गई।

    जब उसे कुछ सही नहीं लगा तो रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। चिल्लाने की कोशिश की तो अंकित ने मुंह दबा लिया। धमकाते हुए कहा कि चुप रहना, नहीं तो तुम्हें मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। इसके बाद दोनों ने रेप किया और चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा तक ठूंस दिया। दोनों ने विरोध करने पर मारपीट भी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+