Kanpur: हुक्काबार में डॉक्टर की बेटी के साथ दुष्कर्म, दांतों से काटा...अश्लील वीडियो भी बनाया

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक नाबालिक लड़के के साथ हुक्काबार में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया।

Kanpur News

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एक नाबालिक लड़की ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका दोस्त उसे हुक्काबार ले गया और वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ जबरन रेप किया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के दोस्तों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान उसने विरोध किया तो उसके शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

पीडिता ने बताया कि अब आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे है। तो वहीं, इस मामले में पीड़िता के पिता ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता और मां पेशे से डॉक्टर हैं। पीड़िता के पिता ने बर्रा पुलिस को बताया कि मेरी बेटी 16 साल की है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती इलाके के विनय ठाकुर से हो गई थी।

विनय ठाकुर ने उसे 3 मार्च को कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया था। आरोप है कि वहां उसे हुक्का पिलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी विनय ठाकुर कुछ देर बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां विनय के दोस्तों अजय, अमन सेंगर व पांच अज्ञात युवकों ने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया तो उसे दांतों से काटा।

Recommended Video

    कानपुर देहातः होली पर केमिकल युक्त रंगों से रहें सावधान, सुनें डाक्टर की राय

    आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। घर पहुंची पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+