UP Kanpur News: कानपुर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, भारी फोर्स तैनात
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।
पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि कानपुर नगर के पूर्वी जोन के थाना महाराजपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने टीम पर फायर झाेंक दी।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी खुद को संभालते हुए बदमाशों के ऊपर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस द्वारा चलाई गई गली में एक बदमाश घायल हो गया तथा उसके साथी फरार हो गए।
पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना मिलने के बाद जानकारी मिलने के बाद डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह और एसीपी चकेरी दिलीप सिंह तथा एडीसीपी लखन यादव मौके पर पहुंचे।
इसके अलावा भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई हैं। जिले के बॉर्डर पर भी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications