Kanpur: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गैंगरेप पीड़िता को दिया पांच लाख का मुआवजा, आज हुई थी पिता की एक्सीडेंट में मौत

कानपुर। 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप और पिता की मौत के मामले का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की हैं। साथ ही जमीन का पट्टा भी मिलेगा। इस बात की जानकारी कानपुर जिले के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने दी हैं। हालांकि, इस मामले कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पांच टीमें गठित की गयी है। एसएसपी ने अज्ञात ट्रक से हुई दुर्घटना में अपर पुलिस अधीक्षक के अधीन टीमें गठित कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Kanpur News: CM Yogi Adityanath paid five lakh compensation to the physical attack Victim

ये मामला सजेती थाना क्षेत्र का है। एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी मंगलवार देर शाम सात बजे खेत से चारा लेकर लौट रही थी। तभी गांव निवासी दरोगा देवेंद्र, जो बांदा में तैनात हैं के बेटे दीपू और उसके साथी गोलू पर आरोप है कि उन्होंने 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया। किशोरी जब आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। जानकारी होते ही जब परिवार के साथ सभी थाने आने लगे तो दुष्कर्म के आरोपी दीपू के बड़े भाई सौरभ ने रोक कर मुकदमा न लिखवाने का दबाव बनाया था।

जान से मारने की दी थी धमकी
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी पीड़िता के पिता को दी थी। हालांकि, किसी तरह पीड़िता सजेती थाने पहुंची और गैंगरेप का मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया। गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद रात 12 बजे किशोरी का मेडिकल कराने के लिए पुलिस काशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर निकली। पुलिस के साथ किशोरी का पिता भी गया था। रात दो बजे किशोरी का मेडिकल कराया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की सुबह सीओ और इंस्पेक्टर घाटमपुर सजेती थाने पहुंचे। दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और घाटमपुर लेकर निकल गए।

इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली जाने के बजाय घाटमपुर सीएचसी चली गई। मुगल रोड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर के सामने पुलिस की जीप से उतरते ही ट्रक ने किशोरी के पिता को रौंद दिया। आनन-फानन में पुलिस ने पीड़िता के पिता को हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, हादसे की जानकारी गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में गुस्साए ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कानपुर-सागर राजमार्ग जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित के परिवार वालों ने आरोपियों व पुलिस की मिलीभगत से किशोरी के पिता की हत्या का आरोप लगाया है।

डीआईजी ने कही ये बात
इस घटना को लेकर डीआईजी कानपुर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। ट्रक से हुई दुखद: दुर्घटना में अपर पुलिस अधीक्षक के अधीन टीमें गठित कर तथ्यो के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+