Exclusive: कानपुर के मेडिकल कॉलेज में होगा सपा का पोस्टमॉर्टम

Kanpur medical college case
कानपुर (मयंक दीक्ष‍ित)। समाजवादी पार्टी की उत्‍तर प्रदेश में नींव ऐसे ही नहीं दरकी, कुछ अहम कारणों में से एक रहा मेडीकल कॉलेज मामला भी सपा सरकार के गले की फांस बनकर सामने आया है। मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी ने ना सिर्फ मौके पर लापरवाही बरती साथ ही मीडि‍या के साथ वार्ता में भी उन्‍होंने झूठ बोला, जो सामने आ गया। अब जब 'अच्‍छे दिन' आने वाले हैं, सपा के विधायक इरफान सोलंकी पर तो गाज गिर ही सकती है साथ ही साथ सपा के हालिया ज़खम भी हरे हो सकते हैं।

जीएसवीएम मेडीकल कॉलेज की सुनवाई शुरु हो गई है। जस्टिस आरएम चौहान सर्किट हाउस में खुली अदालत लगाकर मामले की सुनवाई करेंगे। वे यहां दो दिन सुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि शहर में बीते कुछ महीने पहले हुए बवाल में कई मरीजों की जाने गईं थीं, पर डॉक्‍टरों ने हड़ताल कर कई दिनों शासन-प्रशासन को चुनौती दी थी। मामले में गवाहों के बयानात बदलने की कोशिश की गई, सत्‍ता की हनक और नेता जी रुतबे के चलते तपता हुआ मामला ठंडा करने की भरपूर कोशिश की गई, पर आईएमए की सतर्कता से मामले ने नया मोड़ लिया, जिसमें अब पीडि़तों को न्‍याय की उम्‍मीद जगी है।

हालांकि इस जांच की पहल को नई सरकार के इस मामले पर किए गए वादे से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों नरेंद्र मोदी ने यहां रैली कर इस मामले का जिक्र किया था। बाद में भाजपा के कई सस्थानीय नेताओं ने जल्‍द ही इस केस की सुनवाई व न्‍याय का भरोसा दिया था। अब जब नई सरकार प्रदेश में नया मोड़ ले रही है, तो भाजपा ने जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतरना शरु कर दिया है।

क्‍या है मामला

मेडीकल कॉलेज के छात्रों व बुजुर्ग के बीच हुई झड़प ने इतना गंभीर मोड़ ले लिया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। इसी बीच सपा विधायक व उनके समर्थकों ने मामले को हिंसक बना दिया। हाई-प्रोफाइल होता चला गया यह मामला बाद में खूब चर्चा में रहा व लगभग एक महीने बाद डॉक्‍टर अपने काम पर लौटे थे। इस बीच मेडीकल छात्रों व पुलिस के बीच खूब झड़प हुई। बाद में मीडिया के सामने भी विधायक ने अपनी बात रखते हुए झूठ बोला, जो सामने भी आ गया। मामले में सत्‍तारूढ़ दल ने इसे ठंडा करने की भरपूर कोशिश की पर इंडियन मेडीकल एसोसिएशन की सतर्कता के चलते अब जाकर यह मामला न्‍याय की चौखट पर पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+