UP: सिस्टम से नाराज युवक ने खुद खोदी अपनी कब्र, किया समाधि लेने का अजीब फैसला
UP: सिस्टम से नाराज युवक ने खुद खोदी अपनी कब्र, किया समाधि लेने का अजीब फैसला
कानपुर, 29 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एक शख्स ने खुद के लिए कब्र खोदकर अपने आप को जिंदा दफन करने का अजीबो-गरीब फैसला कर लिया। युवक के फैसले को सुनकर पूरा गांव हैरत में पड़ा और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और शख्स से बात कर उसे समझाने की कोशिश की। प्रशासन ने उसे समाधि लेने से रोक लिया। दरअसल, शख्स ने यह कदम पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते उठाया था।

क्रब खोदते शख्स का नाम इसरारूल हसन है। इसरारूल हसन, कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के दुधनियापुर गांव का रहने वाला है। हसन पिछले कई दिनों से शासन प्रशासन और पुलिस के चक्कर काट रहा था और लगातार अपनी समस्या के लिए समाधान की उम्मीद भी कर रहा था। दरअसल, हसन का अपने पड़ोसी से मकान के छज्जे को बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरा पक्ष ज्यादा मजबूत होने के चलते निर्माण कार्य को नहीं रोक रहा था।
वहीं, हसन इस बात को लेकर लगातार भोगनीपुर एसडीएम और नजदीकी देवराहा थाने में गुहार लगा रहा था। हालांकि लाखों कोशिशों के बाद भी कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया, जिसके बाद उसने ये अजीब फैसला किया। हसन के इस कदम से शासन-प्रसाशन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, उसने खुद को दफन करने का फैसला कर लिया।
हालांकि, इस मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों का अमला और पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और इसरारुल को जमीन में समाधि लेने से रोक लिया। पीड़ित के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस ने विपक्ष के लोगों को भी थाने में बुला लिया। पूरे मामले में पुलिस ने दोषी पक्ष के साथ-साथ पीड़ित पक्ष पर भी मुकदमा लिख दिया और दोनों ही पार्टी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications