कानपुर: पत्नी को तलाक देकर प्रेमी से करवा दी 'शादी', जानें पति ने क्यों उठाया ऐसा कदम
कानपुर: पत्नी को तलाक देकर प्रेमी से करवा दी 'शादी', जानें पति ने क्यों उठाया ऐसा कदम
कानपुर, 30 अक्टूबर: शादी के छह महीने बाद ही पंकज नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी को आजाद कर दिया। पहले तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दिया फिर उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति द्वारा पत्नी की शादी प्रेमी से कराए जाने की खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि इस अनोखी शादी का गवाह आशा ज्योति केंद्र और पुलिस चौकी का स्टाफ भी बना।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले बर्रा-8 थानाक्षेत्र का है। खबरों के मुताबिक, पंकज शर्मा की शादी 2 मई, 2021 को भौती प्रतापपुर निवासी कोमल से हुई थी। शादी के बाद से ही कोमल ससुराल में गुमसुम रहती थी। मौका मिलते ही वह फोन पर किसी युवक से बात करने लगती। पंकज ने इसका विरोध किया और पूरा मामला पूछा। इस पर कोमत ने बताया कि जब 9वीं में पढ़ती थी, तब सचेंडी मुरलीपुर निवासी पिंटू से प्यार हो गया था। परिजनों ने उसकी जबरदस्ती शादी करा दी है।
इसके बाद मामला आशा ज्योति केंद्र पहुंचा। इस पर पति, प्रेमी और दोनों के घर वालों को बुलाया गया। वहीं, पति समेत सभी की सहमति कोमल की शादी पिंटू से कराने पर बन गई। शुक्रवार को पंकज ने अपनी पत्नी की शादी कराने के लिए सारे नियमों का पालन किया। उन्होंने पहले कोमल को तलाक दिया और फिर सरकारी संस्था आशा ज्योति केंद्र में इनकी शादी के लिए सारे कागजात तैयार करवाए। अपनी तरफ से वकील भी वे खुद ही लेकर पहुंच गए।
वहीं, जिस प्रेमी से कोमल की शादी हुई है वे बताते हैं कि उन्होंने इस शादी के सपने देखना ही छोड़ दिया था। जब से कोमल की शादी हुई थी, उन्हें सबकुछ खत्म लग रहा था। लेकिन अब जब फिर उन्हें अपना प्यार मिला है, वे खासा खुश हैं। उधर, दुल्हन प्रेमी पिंटू से अपनी हो रही शादी का सारा श्रेय पति पंकज को दे रही है। वहीं, पंकज ने बताया कि रोज-रोज की कलह से अच्छा था कि पूरा मामला समझ लिया। इसके बाद उसके प्रेमी और घर वालों को इस बारे में बताया। सभी की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। अगर ऐसा नहीं करता, तो पत्नी, उसका प्रेमी और दोनों के घर वाले सभी तनाव में रहते। अब सभी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications