कानपुर: आमने-सामने की भिड़ंत के बाद ट्रक-ट्रेलर में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले
कानपुर: आमने-सामने की भिड़ंत के बाद ट्रक-ट्रेलर में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले
कानपुर, 10 अक्टूबर: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर 10 अक्टूबर की सुबह ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। गाड़ियों में आग लगने की वजह से दो चालकों व एक परिचालक जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया।

हादसे की सूचना पर पहुंचा पुलिस ने तीनों अवशेषों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरु कराया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही। जानकारी के मुताबिक, यह हादसे कानपुर जिले के कानपुर-हमीपुर हाईवे पर सजेती थाने के अमौली गांव के पास हुआ था। पुलिस की मानें तो जौ लदा ट्रक लेकर छतरपुर के बिजौर 40 वर्षीय चालक कर्णछेदी और क्लीनर 19 वर्षीय अरविंद कानपुर की ओर जा रहे थे। तो वहीं, सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई और आग लग गई।
ट्रक में आग लगते ही अरविंद ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि ट्रेलर में फंसे घायल चालक व परिचालक तथा ट्रक में फंसा चालक कर्णछेदी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईवे पर धूं-धूं करके जल रहे ट्रक व ट्रेलर को देखकर यातायात थम गया। करीब आधा किमी दूर से ही अन्य चालकों ने अपने वाहन रोक दिया। इस दौरान हाईव के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक के परिचालक अरविंद ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रात में हादसा होने पर वह किसी तरह ट्रक से कूदकर बाहर आ गया, इसके बाद आग की लपटें तेज हो गईं। उसने हाईवे पर हादसा देखकर रुके एक ट्रक के चालक के मोबाइल से पुलिस सूचना दी।
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया जा सका। इससे पहले ट्रेलर में फंसे चालक व क्लीनर तथा ट्रक में फंसे चालक की जलकर मौत हो चुकी थी। परिचालक ने बताया कि सामने से आ रहा ट्रेलर एक ट्रक को तेजी से ओवरटेक कर रहा था और इस बीच हादसा हो गया। उधर, कानपुर में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है। उन्होंने पीड़ितों की तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications