शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की बेटी वैष्णवी बोली-'व्यर्थ नहीं जाने दूंगी पिता का बलिदान, मैं बनूंगी पुलिस अधिकारी'
कानपुर। कानपुर के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इसमें पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थे। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के बाद रविवार को बेटियों ने उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। अब शहीद देवेंद्र मिश्रा की बेटी वैष्णवी मिश्रा ने पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की बात कही है। वैष्णवी ने कहा कि वह अपने पिता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देगी। वह पुलिस अधिकारी बनकर अपने पिता की तरह देश की सेवा करेगी।

देवेंद्र मिश्रा के सिर और सीने में पिस्टल सटाकर मारी गई थी गोली
बता दें, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 3 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। देवेंद्र मिश्रा ही पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, डीएसपी देवेंद्र मिश्रा को सिर और सीने से पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी। इसके बाद कुल्हाड़ी से उनके पैर और शरीर पर हमला किया गया था। शनिवार को देवेंद्र मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया था। रविवार को बेटियों ने उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।

'अब मैं पुलिस अधिकारी बनूंगी'
देवेंद्र मिश्रा की बड़ी बेटी वैष्णवी ने पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की बात कही है। वैष्णवी ने कहा, ''मैं मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब मैं पुलिस अधिकारी बनूंगी और अपने पिता की तरह देश की सेवा करूंगी।'' वैष्णवी ने कहा कि वह विकास दुबे जैसे अपराधियों को वहीं भेजेगी, जहां उनकी असली जगह है। बता दें, शहीद देवेंद्र की छोटी बेटी वैशाली सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। वह 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं।
Recommended Video

सांसद संजय सिंंह पहुंचे शहीद देवेंद्र मिश्रा के घर
सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोमवार को शहीद देवेंद्र मिश्रा के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। संजय सिंह ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सांसद ने घटनाक्रम को बड़ी साजिश बताते हुए दिवंगत देवेंद्र मिश्रा का एक लेटर भी ट्वीट किया है। इस लेटर में उन्होंने एसओ चौबेपुर विनय तिवारी की गैंगस्टर विकास दुबे से साठ-गांठ का जिक्र करते हुए बड़ी वारदात की आशंका जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications