kanpur Triple Murder : पत्नी, दो बच्चों के हत्यारे डॉक्टर का शव मिला, जेब से मिलीं नशीली गोलियां

कानपुर, 12 दिसंबर: यूपी के कानपुर स्थित कल्याणपुर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद फरार हुए डॉक्टर सुशील कुमार का शव रविवार को गंगा पुल के पास से बरामद कर लिया गया है। पुलिस को वारदात के 10वें दिन डॉक्टर सुशील का शव मिला है। डॉक्टर की जेब से उसका पर्स और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पर्स में आईडी कार्ड, आधार, एटीएम कार्ड और कुछ पैसे थे। दो पत्ते नशीली गोलियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

kanpur doctor sushil kumar body found near ganga ghat

पत्नी की हथौड़े से सिर कूंचकर की थी हत्या

कानपुर के निजी मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख 61 वर्षीय डॉक्टर सुशील कुमार ने कल्याणपुर स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अपने जुड़वां भाई सुनील को मैसेज भेजा और कहा कि इस बारे में पुलिस को सूचना दे दे। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वहां सुशील कुमार की पत्नी चंद्रप्रभा (48), बेटा शिखर सिंह (18), बेटी खुशी सिंह का खून से लथपथ शव मिला। चंद्रप्रभा को हथौड़े से मारा गया था, जबकि शिखर और खुशी की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

गंगा घाट के पास मिला हत्यारे डॉक्टर का शव

घटना के बाद डॉ. सुशील कुमार अटल घाट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद से लापता था। पुलिस गंगा में ही तलाश कर रही थी, क्योंकि आखिरी लोकेशन सरसैया घाट पर मिली थी। अब घटना के 10 दिन बाद रविवार को सुशील का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+