जेई रजनी त्र‍िपाठी: 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, नोट में ल‍िखी ये बातें

कानपुर। कानपुर डीएमएसआरडीई (रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान) की महिला जेई रजनी त्र‍िपाठी ने मंगलवार को हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के ब‍िल्‍डिंग से कूदने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी म‍िला है, जिसमें पति और ससुराल वालों पर दहेज के ल‍िए प्रताड़‍ित करने की बात ल‍िखी है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति और देवर के खि‍लाफ मामले मे दहेज हत्‍या का केस दर्ज कर दोनों को ग‍िरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

kanpur DMSRDE JE rajni tripathi jumped from building caught on cctv

दो साल पहले हुई थी शादी

आईआईटी नानकारी निवासी परमात्मा शरण त्रिपाठी मुख्य डाकघर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी गुड्डी समेत तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी 30 वर्षीय रजनी डीएमएसआरडीई में जून‍ियर इंजीन‍ियर थी। उनके पास 60 साइंटिस्ट हॉस्टल के देखरेख की जिम्मेदारी भी थी। पिता ने बताया कि मई 2019 को उन्होंने गुजैनी निवासी एक निजी कंपनी में इंजीनियर शिवम पांडेय से बेटी की शादी की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

पत‍ि और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर रजनी मायके में आकर रहने लगी थी, लॉकडाउन लगने पर दामाद भी उनके घर पर आकर रहने लगा। आरोप है कि 26 फरवरी को बेटी पैदा होने के बाद वह रजनी से झगड़ा करने लगा। करीब एक सप्ताह पहले शि‍वम, रजनी और उसके घरवालों से मारपीट कर अपने घर चला गया, जिसके बाद से रजनी मानसिक तनाव में चल रही थी। मंगलवार की सुबह रजनी हॉस्पिटल का बिल पास करवाने की बात कहकर कार से ड्राइवर के साथ ऑफिस के लिए निकली थी। इसके बाद उसने हॉस्टल के पीछे के हिस्से में पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम को रजनी के बैग से एक फिनाइल की बोतल, नींद की गोलियां भी मिली हैं। नींद की 15 गोलियों में से छह गोलियां नहीं थी, जिससे यह आशंका है कि रजनी ने कूदने से पहले नींद की गोलियां भी खाई होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+